Sambhal : विद्युत चेकिंग के दौरान तीन घायल, मोहल्लेवासियों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मामला

जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के जे.ई. विकास कुमार व विजिलेंस थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान के नेतृत्व में टीम मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शहाद

By INA News Desk
Sep 16, 2025 - 19:50
224 Views
Sambhal : विद्युत चेकिंग के दौरान तीन घायल, मोहल्लेवासियों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मामला
फुरकान(बाएं), गुलशन(मध्य में), एकत्रित लोग(दाएं)
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कोतवाली सम्भल क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में सोमवार की देर शाम विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम की चेकिंग के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान दो महिला व एक युवक के घायल होने से मोहल्ले में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने विजिलेंस टीम पर महिला से मारपीट व परिवार के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर भीड़ को शांत कराया।जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के जे.ई. विकास कुमार व विजिलेंस थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान के नेतृत्व में टीम मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शहादत पुत्र शखावत के घर पर विद्युत चोरी की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि चेकिंग के दौरान शहादत की पत्नी गुलशन को धक्का दे दिया गया, जिससे वह जीने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई साथ ही फुरकान को भी मारा पीटा गया। महिला व युवक के घायल होने की खबर फैलते ही आसपास के मोहल्लेवासी मौके पर जुट गए और टीम पर मारपीट व अभद्रता के आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।स्थिति बिगड़ते देख विजिलेंस टीम ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए समझाने का प्रयास किया। इस दौरान धक्का-मुक्की में मेहताब पत्नी बिट्टू नामक एक अन्य महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने घायल गुलशन और मेहताब को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रात में ही घर भेज दिया।

घटना के बाद देर रात तक मोहल्ले में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस के अनुसार, अभी तक न तो विजिलेंस टीम की ओर से और न ही घायल महिला गुलशन की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की बातचीत चल रही है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है, तो मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद से मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि चेकिंग के नाम पर टीम को अभद्रता नहीं करनी चाहिए, वहीं विभागीय अधिकारी बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

Also Click : Sitapur : डीएम की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा- 2025 कार्यक्रम एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement