Sitapur : बिसवां में किसानों का धरना, गन्ना उतराई पर अवैध वसूली का विरोध, उपजिलाधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया

धरने का नेतृत्व प्रहलाद कुमार कन्नौजिया, जिला पंचायत सदस्य, और विपिन सिंह ने किया। किसानों के आक्रोश की सूचना पर क्षेत्र के अन्य किसान और ग्राम प्रधान भी पहुंचे

Nov 25, 2025 - 21:03
 0  30
Sitapur : बिसवां में किसानों का धरना, गन्ना उतराई पर अवैध वसूली का विरोध, उपजिलाधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया
Sitapur : बिसवां में किसानों का धरना, गन्ना उतराई पर अवैध वसूली का विरोध, उपजिलाधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।

सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में सेक्सरिया शुगर मिल के परसेंडी गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों से उतराई के नाम पर 60 से 100 रुपये की अवैध वसूली हो रही थी। जिलाधिकारी राजा गणपति आर के आदेश के बावजूद यह वसूली जारी थी, जिसके खिलाफ सैकड़ों किसानों ने सुबह से तौल बंद करवा दी और केंद्र पर धरना शुरू कर दिया।

धरने का नेतृत्व प्रहलाद कुमार कन्नौजिया, जिला पंचायत सदस्य, और विपिन सिंह ने किया। किसानों के आक्रोश की सूचना पर क्षेत्र के अन्य किसान और ग्राम प्रधान भी पहुंचे तथा उनका समर्थन दिया। प्रहलाद कुमार कन्नौजिया ने जिलाधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सांसद, विधायक, मिल के सीडीओ, जीएम, उपजिलाधिकारी लहरपुर और तालगांव कोतवाली प्रभारी को शिकायत भेजी।

सूचना मिलने पर तालगांव कोतवाली पुलिस और गन्ना सीडीओ महेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। किसानों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद उपजिलाधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम ने केंद्र जाकर किसानों से बात की। उन्होंने किसानों की शिकायतें सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को उतराई के नाम पर कोई शुल्क न लेने के निर्देश दिए। केंद्र के ठेकेदार मीनू शुक्ला, जिसके इशारे पर वसूली हो रही थी, उसके ठेके को रद्द करने के लिए पत्र लिखने का आश्वासन दिया। इससे किसान संतुष्ट हुए और धरना समाप्त हो गया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। धरने में मुख्य रूप से इंद्रपाल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य, किसान विपिन सिंह, जमुना, भानु, विमल सिंह प्रधान, राजेश वर्मा प्रधान, ललित पंकज प्रधान गोड़रिया, लेखराज, गगनदीप सिंह, मलकीत सिंह, दलविंदर सिंह, राजपाल सिंह, रामकिशोर यादव, अरुणेश जायसवाल, सोनू जायसवाल, विपिन कुमार यादव, रमेश कुमार यादव, खुर्दा, गुड्डू तोमर पूर्व प्रधान, लखते सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, आलोक सिंह, कुलविंदर सिंह, राजू कोटेदार, बलविंदर सिंह, संतोष सिंह, रामु राज जमुनापुर, नीरज राज, राम लखन गुप्ता, बबलेश राज सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow