Sitapur News: किशुनपुर के LPS स्कूल में वितरित हुआ परीक्षा फल, खिले छात्र छात्राओं के चेहरे

जब व्यक्ति शिक्षित होगा तभी वह समांज को नई दिशा देने के साथ ही अपने और अपने परिवार के साथ ही समांज को आगे बढ़ाने का कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमने इस ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्था...

By INA News Desk
Apr 3, 2025 - 23:52
102 Views
Sitapur News: किशुनपुर के LPS स्कूल में वितरित हुआ परीक्षा फल, खिले छात्र छात्राओं के चेहरे
Advertisement
Advertisement

Report: संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

By INA News Sitapur.

मिश्रित- सीतापुर: विकास क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर में स्थित LPS स्कूल में  अध्यनरत छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल वितरण का कार्यक्रम गत दिवस संपन्न हुआ। जिसमें स्कूल प्रबंध तंत्र द्वारा विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान करके शिक्षा के प्रति जागृत करने की भावना का संचार किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक आलोक शुक्ला ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है।

जब व्यक्ति शिक्षित होगा तभी वह समांज को नई दिशा देने के साथ ही अपने और अपने परिवार के साथ ही समांज को आगे बढ़ाने का कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमने इस ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना इस उद्देश्य से की है। कि गरीब से गरीब व्यक्ति के बच्चों को अच्छी व सस्ती शिक्षा देने का मेरे द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबंध तंत्र अति गरीब बच्चों को शैक्षणिक सामग्री मुहैया कराने में भी भरपूर सहयोग कर रहा है। ताकि किसी भी बच्चों के अंदर यह भावना उत्पन्न न हो कि हमारे पास किताब, पेन आदि नहीं है।

इस अवसर पर पुरस्कार पाने वाले छात्र क्रमशः  प्रांशू, फुरकान, राखी, आरोही पाल, सतीश, शोभित, शालिनी,  लाल बहादुर, विपिन, सलोनी, नैंसी, नवनीत, कृष्णा पाल, अखिलेश सिंह, सौम्या सिंह, अरविंद, तरन्नुम, अश्विनी, राममिलन, अभिनंदन, रंजीत, खुशनुमा, वारिस, अनमोल, कृष्णा अवस्थी, अलकाफिया, शहनूर, मीनाक्षी, संदेश, संजीत, पवन, लक्ष्मी, आदि के साथ ही स्कूल में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र लाल बहादुर तथा संपूर्ण कार्य क्षेत्र में उत्तम छात्रा सलोनी और शालिनी को विशेष पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार पांडेय, अवनीश शुक्ल, प्रशांत त्रिपाठी,  रिंकल पाल, साहिबा खातून आदि उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement