Hardoi News: निजी खर्च पर छात्रों को शैक्षिक भ्रमण करा रहे शिक्षक, खण्ड विकास अधिकारी हरी झंडी देकर रवाना किया।
खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाने से बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। अभिभावकों में चर्चा है...
Hardoi News: शिक्षक चाहे तो अपने छात्रों के लिए क्या नहीं कर सकता। केवल ज़रूरत है मजबूत इच्छा शक्ति की। इसको साकार कर दिखाया उच्च प्राथमिक विद्यालय समथरी वि. क्षे. पिहानी हरदोई के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार ने। जो एकल शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
शिक्षक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को अपने निजी व्यय से शैक्षिक भ्रमण पर ले जाकर एक उदाहरण पेश किया। शिक्षक के इस कदम की सराहना हो रही है। प्रधानाध्यापक द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शैक्षिक भ्रमण की अनुमति लेकर धोबिया आश्रम के लिए बस द्वारा भ्रमण पर ले जाया गया जिसको खण्ड विकास अधिकारी पिहानी अरुण कुमार द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाने से बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। अभिभावकों में चर्चा है कि अब तक निजी विद्यालयों में ही शैक्षिक भ्रमण कराया जाता है लेकिन इस एवज में उनसे ही इसका पैसा लिया जाता है। अगर ऐसे ही सारे शिक्षक हो जाए तो क्या कहने। बच्चे किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक ज्ञान भी हासिल कर सकेंगे। यह उनके बौद्धिक क्षमता के विकास में सहायक होगा।
What's Your Reaction?











