रक्षाबंधन पर तिरंगा राखियों की धूम, हर घर तिरंगा अभियान को महिलाओं का समर्थन।

Sambhal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक असर रक्षाबंधन पर्व पर भी देखने को मिला है। जनपद सम्भल...

By INA News Desk
Aug 8, 2025 - 19:03
266 Views
रक्षाबंधन पर तिरंगा राखियों की धूम, हर घर तिरंगा अभियान को महिलाओं का समर्थन।
रक्षाबंधन पर तिरंगा राखियों की धूम, हर घर तिरंगा अभियान को महिलाओं का समर्थन।

उवैस दानिश, सम्भल 

Sambhal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक असर रक्षाबंधन पर्व पर भी देखने को मिला है। जनपद सम्भल में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों ने इस अभियान को एक नया आयाम देते हुए तिरंगा राखियों का निर्माण किया है। बहजोई स्थित कलैक्ट्रेट परिसर में समूह की महिलाओं ने अपने द्वारा तैयार की गई तिरंगा राखियों की प्रदर्शनी लगाई, जिसे लोगों ने हाथों-हाथ खरीदा।

रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं द्वारा बनाई गई इन विशेष राखियों ने बाजार में खूब धूम मचाई। तिरंगा थीम पर आधारित इन राखियों में देशभक्ति की झलक साफ दिखाई दी। महिलाएं न केवल राखी बना रही हैं, बल्कि तिरंगे झंडों का भी निर्माण कर रही हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर में फहराया जाएगा। जिला प्रशासन ने भी इस नवाचार की सराहना की है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और अपर जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की बहनों से तिरंगा राखी बंधवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से एक ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है, वहीं दूसरी ओर देशभक्ति की भावना को भी बढ़ावा मिला है।

स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि जैसे ही रक्षाबंधन नजदीक आया, उन्होंने तिरंगा राखियां बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इस कार्य में उन्हें न केवल रोजगार मिला, बल्कि अपने हुनर को दिखाने का भी अवसर प्राप्त हुआ। राखियों में केसरिया, सफेद और हरे रंगों के साथ अशोक चक्र की आकर्षक डिजाइन बनाई गई थी, जो लोगों को बहुत पसंद आई। प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान के पहले चरण में यह पहल प्रेरणादायक मानी जा रही है। राखियों की बिक्री के बाद अब महिलाएं स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगे बनाने में जुट गई हैं। इस अभियान से जुड़कर महिलाएं देश के प्रति अपनी सहभागिता को गर्व से प्रस्तुत कर रही हैं। रक्षाबंधन पर तिरंगा राखियों की यह पहल केवल एक पर्व की सजावट नहीं, बल्कि देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत एक रचनात्मक योगदान बनकर सामने आई है।

Also Read- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली व राखी पर्व का उत्सव: देशभक्ति और भाई-बहन के प्रेम का संगम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow