Uttrakhand : अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, निशुल्क विधि सेवाओं एवं राष्ट्रीय नालसा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर की जानकारी दी

बताया कि पहला अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितंबर 2008 को मनाया गया था। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता को निर्णय लेने का अधिकार होता है। लोकतंत्र में नागरिक चुनाव के

Sep 15, 2025 - 18:44
31 Views
Uttrakhand : अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, निशुल्क विधि सेवाओं एवं राष्ट्रीय नालसा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर की जानकारी दी
अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

रिपोर्ट : आमिर हुसैन

बाजपुर /उधमसिंह नगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर जानकारी दी गई।मंगलवार श्री राधा कृष्णा गौ सेवा सदन ट्रस्ट ग्राम लखनपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन कर पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का इतिहास वर्ष 2007 से शुरू होता है जब संयुक्त राष्ट्रीय महासभा ने लोकतंत्र दिवस मनाने के लिए एक अंतर-संसदीय संघ पारित किया था तब से दुनिया भर की 46 राष्ट्रीय सांसदों और देश ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस को मान्यता दी।पहला अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितंबर 2008 को मनाया गया था। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता को निर्णय लेने का अधिकार होता है। लोकतंत्र में नागरिक चुनाव के माध्यम से अपने नेता चुनते हैं यह सुनिश्चित करता है कि सभी की आवाज सुनी जाए और बहुसंख्यकों के हित में निर्णय लिए जाएं,लोकतंत्र की एक प्रमुख विशेषता समानता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधि सेवाओं एवं राष्ट्रीय नालसा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी।इस मौके पर अलाउद्दीन,नबी अहमद,हरीश,गोविंद,सतपाल,हरपालनीलम,रिंकी,मीना,सलाउद्दीन,हवेश अली,ममता आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : मल्लावां में गलत कार्य और वीडियो बनाने के मामले में दो किशोर पुलिस अभिरक्षा में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow