Uttrakhand : विधवा महिला ने डेढ़ एकड़ भूमि से कब्जा हटाने के लिए एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया

परमजीत कौर ने बताया कि वे अनपढ़ हैं और केवल पंजाबी में हस्ताक्षर कर सकती हैं। आठ वर्ष पहले अमर पांडे ने उनकी एक एकड़ भूमि को पांच वर्ष के लिए लीज पर लिया था।

Jan 15, 2026 - 19:45
 0  28
Uttrakhand : विधवा महिला ने डेढ़ एकड़ भूमि से कब्जा हटाने के लिए एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया
Uttrakhand : विधवा महिला ने डेढ़ एकड़ भूमि से कब्जा हटाने के लिए एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी की निवासी परमजीत कौर, जो विधवा हैं, अपनी ढाई एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गईं।

परमजीत कौर ने बताया कि वे अनपढ़ हैं और केवल पंजाबी में हस्ताक्षर कर सकती हैं। आठ वर्ष पहले अमर पांडे ने उनकी एक एकड़ भूमि को पांच वर्ष के लिए लीज पर लिया था। अमर पांडे ने उन्हें विश्वास में लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए और एक ऑफिस में फोटो भी खिंचवाई। बाद में वकील को दिखाने पर पता चला कि कागजात में ढाई एकड़ भूमि 30 वर्ष के लिए दर्ज है। इसमें यह भी लिखा है कि एक एकड़ भूमि पर कोई मकान नहीं बनाया जाएगा और अमर पांडे उस पर ऋण भी ले सकते हैं।

अमर पांडे ने खाता संख्या 17, खसरा नंबर 6/2, रकबा 4.047 हेक्टेयर की कुल भूमि के एक चौथाई हिस्से यानी 1.0117 हेक्टेयर में से एक एकड़ भूमि पर स्कूल की इमारत बना ली है। बाकी डेढ़ एकड़ भूमि अभी खाली है, लेकिन अमर पांडे और उसके साथियों ने उस पर अवैध कब्जा कर रखा है।

परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अमर पांडे ने उन्हें, उनके बेटे अवतार सिंह और बेटी हरविंदर कौर को धमकी दी है कि हत्या कर लाश भी गायब कर देंगे। इसके बाद बड़ी मुश्किल से धरने से उठाकर एसडीएम डॉ अमृता शर्मा ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। परमजीत कौर ने न्याय की गुहार लगाते हुए डेढ़ एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow