Uttrakhand : बेरिया दौलत में अंग्रेजी शराब ठेके को बंद कराने की मांग

किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर ने बताया कि ठेका ग्रामीणों के घरों के बहुत नजदीक खोला गया है। यहां कैंटीन भी बनाई गई है और खुलेआम शराब पीने तथा पिलाने का काम

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 19:44
58 Views
Uttrakhand : बेरिया दौलत में अंग्रेजी शराब ठेके को बंद कराने की मांग
Uttrakhand : बेरिया दौलत में अंग्रेजी शराब ठेके को बंद कराने की मांग
Advertisement
Advertisement

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बेरिया दौलत के निवासियों ने अंग्रेजी शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर ने बताया कि ठेका ग्रामीणों के घरों के बहुत नजदीक खोला गया है। यहां कैंटीन भी बनाई गई है और खुलेआम शराब पीने तथा पिलाने का काम हो रहा है। ठेके पर आने वाले लोग आपस में गाली-गलौज करते हैं और गलत बातें करते हैं। इससे महिलाओं और मां-बहनों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि ठेके को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर लखविंदर सिंह, अवतार सिंह, जीत सिंह, बिजेंद्र मेहता, संजीव मेहता, देवेंद्र चोपड़ा, हर्ष, अर्जुन पासी, दीपक समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement