हरदोई में विकसित भारत यंग लीडर युवा उत्सव 2026: लोकनृत्य, भाषण और विज्ञान मेले का भव्य आयोजन।

जनपद में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग हरदोई द्वारा एक दिवसीय जनपद स्तरीय विकसित भारत यंग लीडर युवा उत्सव 2026 एवं विज्ञान मेले का आयोजन

By INA News Desk
Oct 8, 2025 - 22:05
49 Views
हरदोई में विकसित भारत यंग लीडर युवा उत्सव 2026: लोकनृत्य, भाषण और विज्ञान मेले का भव्य आयोजन।
हरदोई में विकसित भारत यंग लीडर युवा उत्सव 2026: लोकनृत्य, भाषण और विज्ञान मेले का भव्य आयोजन।
Advertisement
Advertisement

हरदोई: जनपद में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग हरदोई द्वारा एक दिवसीय जनपद स्तरीय विकसित भारत यंग लीडर युवा उत्सव 2026 एवं विज्ञान मेले का आयोजन मिशन शक्ति के बैनर के तहत  किया गया गया जिसमें लोकनृत्य  समूह लोकगीत  समूह, भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन और विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित  भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय अजीत सिंह बब्बन के द्वारा  मां सरस्वती और विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

कार्यक्रम में  जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्र के मंगल दल के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया , जिसमें लोकगीत समूह में  गोपीनाथ संगीत विद्यालय द्वारा द्वितीय तथा गंगा देवी इंटर कॉलेज की टीम द्वारा प्रथम स्थान पेंटिंग में भूमिका प्रथम आकृति प्रज्ञा शाश्वत ने द्वितीय तथा सूर्यांश सिंह द्वारा तृतीय भाषण में  प्रिया यादव प्रथम वैभव शुक्ला द्वितीय तथा  दिव्यांशी वर्मा ने तृतीय स्थान  वही इनोवेशन विधा में उज्जवल (राजकीय पॉलिटेक्निक हरदोई  द्वारा प्रथम स्थान  लोकनृत्य समूह में सीएस अकादमी आशा द्वारा प्रथम स्थान वही कविता लेखन हर्षवर्धन सिंह ने प्रथम अनमोल शुक्ला ने द्वितीय तथा अभिषेक द्विवेदी तृतीय  तथा कहानी लेखन में रूपाली शुक्ला ने प्रथम अर्पित कुमार अवस्थी ने द्वितीय  स्थान तथा अविनाश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम का समापन जिला विकास अधिकारी हरदोई कमलेश कुमार द्वारा विजय प्रतिभागियों को मेडल सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर किया गया ।

कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका राजकुमार सिंह, अविराम सिंह , अनिल श्रीवास्तव,  रणविजय सिंह,   उदयराज  तथा राजकीय पॉलिटेक्निक हरदोई के प्रवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार मिश्र व संजीव गुप्ता द्वारा किया गया। 

Also Read- Hardoi: शाहाबाद में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित हुई बालिका दौड़, बेटियों में भरा आत्मविश्वास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement