देवबंद न्यूज़: पिता की डांट से क्षुब्ध पांचवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाई। 

Aug 10, 2024 - 20:34
58 Views
देवबंद न्यूज़: पिता की डांट से क्षुब्ध पांचवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाई। 

देवबंद। पिता की डांट से क्षुब्ध पांचवीं कक्षा के छात्र ने घर के ही किचन में फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिवार ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी शमशेर के 13 वर्षीय पुत्र उमर का शव मकान की छत पर बनी किचन में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों को उसकी मौत की जानकारी करीब एक घंटा बाद हुई।जैसे ही परिजन महिलाओं ने उसे फंदे पर लटके देखा उनमें चीख पुकार मच गया।

इसे भी पढ़ें:- बांग्लादेश संकट, हिंदुओं के साथ नफरती हिंसा और भारतीय सेक्युलर, कहां गये मानवाधिकारी और मोहब्बत की दुकान के ठेकेदार।

इस दौरान वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर मौके पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उमर के शव को नीचे उतारा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि शमशेर ने किरयाना की दुकान की हुई है। जिस पर उमर भी बैठ जाता है। बताया गया है कि शनिवार को बाजार से सामान लाने को लेकर शमशेर ने उमर को डांट दिया था। गुस्सैल मिजाज का होने के चलते उमर ने घर की छत पर बनी किचन में फासी लगाकर खुदकुशी कर ली। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके चलते शव को उनके सुपूर्द कर दिया। शमशेर की तीन लड़के और एक लड़की है। उमर इनमें दूसरे नंबर पर था।जो करीब में स्थित स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow