गाजीपुर न्यूज़: सहायक अभियंता ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, एक लाख से ऊपर के 18 बकायेदारों की खोली गई पोल से लाइट। 

By INA News Desk
Jul 29, 2024 - 21:18
62 Views
गाजीपुर न्यूज़: सहायक अभियंता ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, एक लाख से ऊपर के 18 बकायेदारों की खोली गई पोल से लाइट। 
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के शहर क्षेत्र स्टेशन रोड ,मालगोदम रोड पर सघन चेकिंग अभियान विद्युत बकाया को लेकर सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता कुलदीप नैय्यर के नेतृत्व में चलाया गया जिसको बकाया बिल को देखते हुवे उक्त मुहल्लो में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया जो मौके पर 18 लोगो की एक लाख से ऊपर के बकायेदारों की लाइट पोल से डिस्कनेक्ट की गई और उपभोक्ताओं चेतावनी दी गई की बिना बकाया पैसा जमा किए अगर पोल से लाइट जोड़ी गई तो सीधे विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:-  गाजीपुर न्यूज़: सांसद अफजाल अंसारी की सजा रद्द, सांसदी बरकरार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर कोर्ट का बदला फैसला।

सहायक अभियंता सुधीर ने बताया कि 3 लोगो का ओभर लोड पर लोड बढ़ाया गया एवम 4 लोगो का जला मीटर बदलकर नया मीटर लगाया गया वही 4 लोगो की मौके पर स्टोर रीडिंग डालकर बिल बनाया। चेकिंग के दौरान मुहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बना रहा लोग अपनी दुकान की शटर बंद करके भाग गए। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता प्रकाश नगर कुलदीप नैय्यर,समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement