हरदोई: सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के लिए ले जाते वक्त हुआ भीषण एक्सीडेंट, मौत

खनिकलापुर गांव के नजदीक यह कार एक पिकअप डाला से टकरा गई। इस हादसे में सुनीता के बेटे हरिदत्त व भैयालाल को गंभीर चोट लगी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप डाला मौके पर ही पलट गया और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना के बाद मौके पर डायल 112 व स्थानीय पुलिस आयी और तीनों को घायल अवस्था में फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल इलाज के लिए लेकर गई। जहां पर सुनीता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

By INA News Desk
Sep 3, 2024 - 21:32
283 Views
हरदोई: सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के लिए ले जाते वक्त हुआ भीषण एक्सीडेंट, मौत
Advertisement
Advertisement

पाली-हरदोई।
कहते हैं कि जब किसी की मौत आती है तो किसी न किसी बहाने से वह निश्चित स्थान पर पहुंच ही जाता है। इस हकीकत की एक भयावह कहानी एक बार फिर से सच होती तब दिखाई दी, जब सर्पदंश की शिकार हुई महिला को इलाज के लिए वक़्त सड़क दुर्घटना का एक और दंश झेलना पड़ा और इलाज में देरी हो जाने के कारण उसकी मौत गयी। मामला पाली थाना इलाके के गांव भाहपुर में रहने वाली एक महिला से जुड़ा है। यहां की रहने वाली महिला सुनीता को सोमवार की रात एक सांप ने काट लिया। घर वाले झाड़-फूंक के लिए पहले सुनीता को एक गांव लेकर गए लेकिन वहां से कोई फायदा न होने पर कार से फर्रुखाबाद इलाज कराने के लिए निकले।

यह भी पढ़ें -  हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिला, गला दबाकर मार डालने का आरोप

खनिकलापुर गांव के नजदीक यह कार एक पिकअप डाला से टकरा गई। इस हादसे में सुनीता के बेटे हरिदत्त व भैयालाल को गंभीर चोट लगी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप डाला मौके पर ही पलट गया और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना के बाद मौके पर डायल 112 व स्थानीय पुलिस आयी और तीनों को घायल अवस्था में फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल इलाज के लिए लेकर गई। जहां पर सुनीता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों का इलाज अभी चल रहा है। इस वीभत्स घटना के बारे में जानकर हर कोई भावुक हो चला। हर किसी की आंखें नम हो आईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement