कानपुर न्यूज़: भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर से बदतमीजी,  मोबाइल छीनने का प्रयास, एफआईआर की मांग।

By INA News Desk
Jun 27, 2024 - 13:08
107 Views
कानपुर न्यूज़: भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर से बदतमीजी,  मोबाइल छीनने का प्रयास, एफआईआर की मांग।
Advertisement
Advertisement

कानपुर। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कानपुर नगर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र का बताया गया 1.50 मिनट का एक वीडियो डीजीपी, यूपी को भेजते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है.

वीडियो में स्वयं को बीजेपी का नेता बताने वाले कई लोग सार्वजनिक रूप से पुलिसकर्मियों के साथ तुम तड़ाका, छीना झपट, बदतमीजी और गाली गलौज कर रहे हैं.

 साथ ही उनमें कुछ लोगों द्वारा पुलिसवालों से रिकॉर्डिंग छीनने का प्रयास किया जा रहा है तथा इस दौरान विपक्षी नेताओं के प्रति अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया है. 

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो कल (24 जून 2024) की रात्रि 7:45 बजे पराग डेयरी चौकी के पास का है, जिसमें दिख रहे भाजपा नेता का नाम शैलेंद्र त्रिपाठी बताया गया है.

उन्होंने कहा कि वीडियो में इंस्पेक्टर गोविंद नगर तथा चौकी इंचार्ज पराग डेयरी के अलावा तमाम अन्य पुलिस वाले दिख रहे हैं.

 उन्होंने इसे धारा 143, 152, 153, 186, 189, 341, 342, 506, 506 IPC में संज्ञेय अपराध बताते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कार्स इस प्रकार की सार्वजनिक गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कठोरतम करवाई किए जाने की मांग की.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement