सहारनपुर न्यूज़: मौलवी की पिटाई प्रकरण में सपा नेता एसएसपी से मिले,कार्येवाहि की मांग की। 

By INA News Desk
Jul 22, 2024 - 17:01
72 Views
सहारनपुर न्यूज़: मौलवी की पिटाई प्रकरण में सपा नेता एसएसपी से मिले,कार्येवाहि की मांग की। 
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर। 3 दिन पूर्व मौलवी सदाकत की मामूली कार टक्कर के बाद कोर्ट रोड पर हुई पिटाई के विरोध में सपा नेता जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में आज एसएसपी से मिले और तमाम प्रकरण से अवगत कराते हुवे दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।

सपा नेताओं ने एसएसपी को बताया कि मौके पर एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था मगर उसके बावजूद भी दोषियों को हिरासत में नही लिया गया,जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने एसएसपी से मांग की कि शहर के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपियों पर पुलिस को अविलंब सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:-  हापुड़ न्यूज़: मकान बेचने के विवाद में महिला की हत्या, मृतक का शव को गंग नहर से बरामद।

जिससे आगे कोई भी असामाजिक तत्व ऐसी हरकत न कर पाए,प्रतिनिधिमंडल में सपा नेता अब्दुल गफूर, फ़ैसल सलमानी,विपिन चौधरी एडवोकेट,संदीप सैनी,रामबीर यादव,गौरव यादव,सलीम प्रधान,हाजी नवाब अंसारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement