वीडियो के माध्यम से सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जाने पूरा मामला।

By INA News Desk
Jun 16, 2024 - 21:19
98 Views
वीडियो के माध्यम से सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जाने पूरा मामला।
Advertisement
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक खबर सामने आई है । बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी मामले में एक नया मामला दर्ज किया है और राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने 16 जून को यह जानकारी दी।

आरोपी का नाम बनवारीलाल लटूरलाल गूजर बताया जा रहा

अपराध शाखा के अधिकारी ने सलमान खान मामले में जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसका नाम बनवारीलाल लटूरलाल गूजर बताया जा रहा है । यह आरोपी राजस्थान के बूंदी निवासी  है। जो 25 वर्ष का है।

यूट्यूब चैनल धमकी भरा वीडियो किया था शेयर

क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार, श्री गूजर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ संबंध होने का दावा किया गया था। वीडियो में, उसने सलमान खान को नुकसान पहुंचाने के इरादे से माफी न मांगने का हवाला दिया। इसी वीडियो के माध्यम से पुलिस ने उसे पकड़ा है । अब पुलिस उसको हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है ।

जानिए पुलिस अधिकारी ने क्या कहा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम जांच के लिए राजस्थान भेजी गई और उसने आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि मुंबई के साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे अधिकारी ने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि आरोपी गूजर का कोई पिछला आपराधिक इतिहास तो नहीं है। इस मामले में पुलिस को जो भी सबूत मिलेगी उसको सार्वजनिक किया जाएगा । 

14 अप्रैल की सुबह हुआ था कई राउंड फायरिंग

पुलिस का मानना है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हो सकता है। सलमान खान को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी।इस घटना ने बॉलीवुड और पूरे देश में चिंता पैदा कर दी थी। 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा इलाके में सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कई राउंड फायरिंग की।

इसके बाद इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पहले बताया था कि गिरोह के चार सदस्यों ने खान के पनवेल स्थित फार्महाउस, बांद्रा स्थित उनके घर के आसपास के क्षेत्र और उन स्थानों की रेकी की थी, जहां वे फिल्म शूटिंग के लिए जाते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement