हरदोई न्यूज़: बैलेंस बिगड़ने से पलटा था ट्रकः- जिलाधिकारी

By INA News Desk
Jun 14, 2024 - 16:09
88 Views
हरदोई न्यूज़: बैलेंस बिगड़ने से पलटा था ट्रकः- जिलाधिकारी
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि गत 11 जून को मल्लावां में चुंगी नंबर 2 पर बालू से भरा एक ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मृत्यु हो गयी थी। घटना में जाँच के लिए एक तीन सदस्यी जाँच कमेटी गठित कर ट्रक पलटने के कारणों का पता लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

जाँच में पाया गया कि ट्रक दुर्घटना के समय ओवर लोडेड नहीं था। ट्रक कानपुर से लोडिंग की अनुमन्य सीमा के अंदर बालू लेकर आ रहा था। जांच में उसके पास ख़नन परिवहन अनुमति पत्र(एम एम 11) भी पाया गया।

मल्लावां में चुंगी नंबर 2 के पास ट्रक का बैलेंस बिगड़ने पर वह पास में बनी झोपड़ी पर जाकर पलट गया जिससे एक ही परिवार के 8 सदस्यों की दुखद मृत्यु हो गयी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement