कानपुर: रक्तदान शिविर एवं फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन। 

By INA News Desk
Jun 10, 2024 - 10:59
106 Views
कानपुर: रक्तदान शिविर एवं फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन। 
Advertisement
Advertisement

कानपुर। दिगम्बर जैन पवित्र औषधालय सोसाइटीज जैन हेल्थ केयर सेंटर आयोजित रक्तदान शिविर एवं फिजियोथैरेपी कैम्प का आयोजन स्व. राजेश गुप्ता  की स्मृति मे  कानपुर उधोग व्यापार मण्डल के सहयोग से सरसैया धाट मे आयोजित किया गया। डॉ श्याम बिहारी तिवारी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम के डाक्टरो रक्त एकत्रित एवं सुरक्षित किया गया। मन्त्री सन्दीप जैन ने बताया कि विषण गर्मी के उपरान्त भी व्यापार मण्डल एवं जैन समाज के सहयोग से 39 यूनिट रक्त संस्था को प्राप्त हुआ है। 

संयोजक विशाल जैन ने बताया संस्था के अध्यक्ष सन्तोष जैन ने मुरव्य अतिथि मुक़न्द मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल) कार्यक्रम चेयरमैन अशोक जैन ने व्यापार मण्डल के महामन्त्री कृपाशंकर उपाध्यक्ष  अरूण जैन ने व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष  प्रदीप गुप्ता का तिलक एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

सर्वप्रथम दोनो संस्था के पदाधिकारियो एवं डाक्टरो की टीम ने भगवान महावीर स्वामी की तस्वरी के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उपस्थित राजीव जैन मोना", रामेश्वर गुप्ता लाला भैया, विराट गुप्ता, समक्ष गुप्ता, सचिन जैन, टीकमचन्द्र जैन महेन्द्र गुप्ता, विजय गुप्ता वारदाना, धीरेन्द्र गुप्ता, अंकुश दुगल, प्रताप माहेश्वरी, किशन गुप्ता एवं सोनिया आदि रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement