Hardoi : नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी, एएसपी के आदेश पर पिता पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज

इसके बाद कई बार मेरे द्वारा ज्वाइनिंग के लिए कहा गया तो गौरव तिवारी ने कहा कि प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती फुल है वहां नही हो पाएगा। वह आपके बेटे हिमाशू आ

By INA News Desk
Sep 8, 2025 - 00:59
85 Views
Hardoi : नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी, एएसपी के आदेश पर पिता पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज
नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी, एएसपी के आदेश पर पिता पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज

Report : (अम्बरीष कुमार सक्सेना)

हरदोई : शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी तीन युवकों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर लखनऊ के गोमती नगर निवासी पुत्र और पिता ने मिलकर 7 लाख से अधिक की ठगी कर ली।शनिवार की देर रात अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोनों लोगों पर धारा 406/420/467/468/471/504/506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

संतोष तिवारी पुत्र स्व० राम गोपाल तिवारी निवासी मोहल्ला खत्ता जमाल खां द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि करीब 3 वर्ष पूर्व लखनऊ के मोहल्ला गोमतीनगर गौरव तिवारी पुत्र काली प्रसाद व काली प्रसाद पुत्र नामालूम से सीएचसी शाहाबाद में मुलाकात हुई। आरोपी ने कहा कि वह आपके बच्चे की सरकारी नौकरी मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ में लगवा देगें। जिससेमैने अपने पुत्र हिमांशु तिवारी व हिमांशु तिवारी के मित्र धर्मेन्द्र कुमार पुत्र ओमकार नि ग्राम महमदपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी जिला शाहजहांपुर एवं रंजीत कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम खुमारीपुर को लेकर सीएचसी शाहाबाद आया और गौरव कुमार तिवारी व उनके पिता काली प्रसाद मिले।दोनों लोगों ने एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र झांसा देते हुए मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ में नौकरी लगवाने के लिए मेरे पुत्र हिमांशू तिवारी व धर्मेन्द्र कुमार,एवं रंजीत कुमार से उन 2 लाख रूपये की मांग की तथा काली प्रसाद ने गौरव तिवारी का खाता संख्या 5869000100016596 दिया।जिसपर 2 लाख फोन पे के माध्यम से लिए।

उसके अलावा गौरव कुमार तिवारी के मोबाइल नम्बर 9453721234 पर थोड़े-थोडे पैसे कई बार में अपने बेटे ध्रुव तिवारी, हिमांशू तिवारी एवं हिमांशु के साथी धर्मेन्द्र व रंजीत द्वारा गौरव तिवारी को फोन पे व एकाउंट नम्बर पर ट्रान्सफर करते हुए कई बार में 6.80,000/ रूपया व नगद 30,000/- रूपये इस प्रकार मेरे द्वारा कुल 7 लाख 10 हजार रूपया गौरव तिवारी के फोन पे व उसके एकाउंट में दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद गौरव तिवारी ने उसके के बेटे हिमांशु तथा साथी धर्मेन्द्र एवं रजीत का फर्जी/कूट रचित करते हुए नियुक्त पत्र 7 दिसंबर 2021 को बना कर दिए। जिसकी कापी दे रहा हूँ।जिसे लेकर हिमांशू तिवारी,धर्मेन्द्र,रंजीत नौकरी के लिए प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज गया तो उन्होंने यह फर्जी,कूट रचित नियुक्ति पत्र बताते हुए कालेज से भगा दिया। फ़र्जी नियुक्ति पत्र के बारे में जब गौरव तिवारी व उसके पिता काली प्रसाद को बताया गया तो गौरव तिवारी व उनके पिता काली प्रसाद द्वारा कोरोना महामारी का हवाला देते हुए सात्वना दी कि बाद में इसी मेडिकल कालेज में ज्वाइनिंग हो जाऐगी।

इसके बाद कई बार मेरे द्वारा ज्वाइनिंग के लिए कहा गया तो गौरव तिवारी ने कहा कि प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती फुल है वहां नही हो पाएगा। वह आपके बेटे हिमाशू आदि की इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप-डी में नौकरी लगवा देंगे।अब जब में अपने पैसे की मांग करता हूं तो मुझे आज कल कह कर टरका देता है। कई बार कहने पर गौरव तिवारी ने मेरे बेटे हिमांशू के नाम 2 लाख 90 हजार रूपया का चेक एचडीएफसी बैंक चेक नम्बर 000004 दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को दिया। जिसे मेरे बेटे द्वारा बैंक में लगाया गया तो बैंक कर्मी ने बताया कि पैसा नहीं निकल पाएगा खाते में पैसा नहीं है। तथा एक जमा पर्ची मेरे पुत्र के बैंक आफ बड़ौदा में खाता नम्बर 32148700029146 में 2,50,000/- रूपये की जमा करने की पर्ची दिया। जब खाते में पैसा की जानकारी की गयी तो मेरे बेटे के खाते में पैसा का न आना बताया गया।

इसके बाद पैसा लेने का फिर छल कपट किया तथा एक चेक पंजाब नेशनल बैंक संख्या 293095 की चेक मेरे बेटे हिमांशु तिवारी के नाम एक लाख रूपये की चेक दी। उक्त चेक को जब बैंक में लगाया गया तो बैंक कर्मी ने पैसा न होने की बात कही। इसके बाद मेरे व्हाट्सएप पर नेट के द्वारा एक लाख 50 हजार रूपया दिनांक 23 मार्च 2024 को ट्रान्सफर करने को बताया। जब बैंक जाकर चेक किया गया,तो जानकारी हुई कि मेरे खाते में कोई पैसा नहीं आया है। इस प्रकार केवल मुझे पैसा देने की बात कह कर तथा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देते हैं। तथा बराबर गुमराह करता रहा है लेकिन पैसा नहीं दिया।जब पैसे के लिए कहते हैं तो पैसा न देने के लिए हीलाहवाली,तथा उसके साथ की गयी ठगी/कुट रचित कर नियुक्ति पत्र देने के संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Also Click : Sambhal : मोबाइल के विवाद में महिला पर धारदार हथियार से हमला, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement