Hardoi : थाना परिसर में चौकीदारों को साइकिल- कंबल वितरित, सीओ संडीला ने दिए सुरक्षा के निर्देश

क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना संडीला परिसर में चौकीदारों को ठंड से बचाव हेतु कंबल, साइकिल, टार्च, डोरी, सिटी,वितरित किए

By INA News Desk
Jan 2, 2026 - 23:21
31 Views
Hardoi : थाना परिसर में चौकीदारों को साइकिल- कंबल वितरित, सीओ संडीला ने दिए सुरक्षा के निर्देश
Hardoi : थाना परिसर में चौकीदारों को साइकिल- कंबल वितरित, सीओ संडीला ने दिए सुरक्षा के निर्देश
Advertisement
Advertisement

Report : मुकेश सिंह

संडीला : पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना संडीला परिसर में चौकीदारों को ठंड से बचाव हेतु कंबल, साइकिल, टार्च, डोरी, सिटी,वितरित किए गए, इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि चौकीदार गांव की सुरक्षा व्यवस्था की पहली कड़ी हैं, जिनकी सतर्कता से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है, उन्होंने चौकीदारों से अपने-अपने गांव में संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने, समय पर पुलिस को सूचना देने तथा आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि “चौकीदार पुलिस और समाज के बीच सेतु हैं, उनकी सक्रियता से ही कानून व्यवस्था मजबूत होती है, पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहयोग करता रहेगा,” कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी संडीला विद्यासागर पाल सहित आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे तथा समान पाकर चौकीदारों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए गांव की सुरक्षा को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Also Click : Lucknow : राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का मुख्य आयोजन, CM योगी ने बैठक कर दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement