Hardoi News: विकास कार्यों में अनियमितता व पैसों के दुरुपयोग मामले में जांच के निर्देश

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच करवा कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करवा दी जाएगी। उपनिदेशक पंचायती राज ने सांडी विकास खंड की देईचौर, संडीला की नरा....

By INA News Desk
Apr 18, 2025 - 01:37
218 Views
Hardoi News: विकास कार्यों में अनियमितता व पैसों के दुरुपयोग मामले में जांच के निर्देश
Advertisement
Advertisement

By INA news Hardoi.

उपनिदेशक पंचायती राज एसएन सिंह ने सांडी विकास खंड की देईचौर ग्राम पंचायत में शिकायतकर्ता गिरेद्र सिंह द्वारा बिना कार्य करवाए ही सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी के संडीला विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रधान द्वारा की गई अनियमितता की शिकायत पर जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।

Also Click: Hardoi News: अपने चहेतों को टेंडर उपलब्ध कराये जाने का मामला, अनुसचिव ने डीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच करवा कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करवा दी जाएगी। उपनिदेशक पंचायती राज ने सांडी विकास खंड की देईचौर, संडीला की नरायनपुर ग्राम पंचायतों की जांच के निर्देश जारी किए हैं। वहीं संडीला विकास खंड की ग्राम प्रधान अनीता द्वारा अनियमितता किए जाने की शिकायत में भी जांच करवाए जाने के निर्देश दिए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement