Hardoi News: शोभायात्रा पर चलाये पत्थर, डीजे की आवाज कम करने को लेकर उपजा विवाद, भारी पुलिस बल तैनात

ग्रामीणों के अनुसार एक दिन पूर्व आंबेडकर जयंती पर दलित बस्ती के लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। वहीं निकट ही धानी बाबा के स्थान पर अखंड पाठ का आयोजन हो रहा था। तेज आवाज में डीजे बजाने से हुए विवाद के बाद मौके पर पुलि...

Apr 15, 2025 - 21:37
Apr 15, 2025 - 21:39
 0  297
Hardoi News: शोभायात्रा पर चलाये पत्थर, डीजे की आवाज कम करने को लेकर उपजा विवाद, भारी पुलिस बल तैनात

विवाद के बाद धार्मिक शोभायात्रा पर पथराव, कई घायल, अम्बेडकर जयंती पर तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर एक दिन पहले हुआ था विवाद

By INA News Hardoi.

जिले में डीजे की आवाज कम करने को लेकर सोमवार रात हुआ विवाद मंगलवार शाम तूल पकड़ गया। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष ने पथराव कर दिया। दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और स्थिति संभाल ली। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव में धानीबाबा का स्थान है।

अखंड पाठ के पश्चात मूर्ति स्थापना के लिए निकाली जा रही शोभा यात्रा पर घात लगा कर दलित बस्ती के लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में हुए पथराव में दो पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। मौके पर एसडीएम, एडिशनल एसपी, सीओ सहित सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। जातीय तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी को भी बुला लिया गया है।बताया जा रहा है कि सोमवार को गांव के ही उदयपाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर यहां रामायण का अखंडपाठ रखा था। देर रात गांव के लोग डा. आंबेडकर की जयंती पर रैली निकालते हुए रामायण स्थल के पास से निकल रहे थे। रैली में तेज आवाज में डीजे बज रहा था।

इस पर अखंड पाठ कर रहे लोगों ने आपत्ति जताते हुए आवाज धीमी करने को कहा। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, लेकिन कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। मंगलवार दोपहर अखंडपाठ पूरा होने पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी।ग्रामीणों के अनुसार एक दिन पूर्व आंबेडकर जयंती पर दलित बस्ती के लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। वहीं निकट ही धानी बाबा के स्थान पर अखंड पाठ का आयोजन हो रहा था। तेज आवाज में डीजे बजाने से हुए विवाद के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा था जिसने बीच बचाव करवा दिया था। विवाद के बने हालातों को देखते हुए धानी बाबा मूर्ति स्थापना और शोभा यात्रा निकालने की सूचना थाना पुलिस को दी गई,जिस पर दो पुलिस कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया था।

दिन में करीब तीन बजे जब शोभा यात्रा सकाहा मंदिर से वापस गांव आई तो दलित बस्ती के बाहर जमा दो सैंकड़ा लोगों ने शोभा यात्रा पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। दोनो ओर से जम कर पत्थर बाजी हुई जिसमें पुलिस जवान भी घायल हो गए। घटना में अखंडपाठ कराने वालों में शामिल अंकुल (22), कृपाल (20), अनिल (30), विशेश्वर (55) और हर्षित (25) घायल हो हुए।मामले की जानकारी होने पर एसडीएम शाहाबाद दीक्षा जोशी, एडिशनल एसपी मार्तण्ड प्रताप सिंह, सीओ शिल्पा कुमारी व एसएचओ प्रेम पाल सिंह कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

धार्मिक एवं जातिगत तनाव को देखते हुए जिम्मेदारों के निर्देश पर गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया दोनो पक्षों ने तहरीर दी है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है। उधर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा। एक प्लाटून पीएसी गांव में तैनात रहेगी। पुलिस लाइन से एक निरीक्षक, थाने से एक उपनिरीक्षक और चार सिपाही भी गांव में तैनात रहेंगे।

  • रास्ता बदलने के बाद भी शोभा यात्रा पर किया गया पथराव

मूर्ति स्थापना के आयोजक उदयवीर सिंह ने बताया शोभा यात्रा निकाले जाने की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी पुलिस की तरफ से एक दरोगा और एक सिपाही शोभा यात्रा में साथ ही रहे। शोभा यात्रा बाबा के स्थान से शिव मंदिर सकाहा होते हुए वापस आ रही थी तभी जानकारी हुई यासीनपुर और कटौना खेड़ा में लोग पत्थर बाजी के लिए घात लगाए बैठे हैं।

टकराव की आशंका को रोकने के लिए यात्रा मार्ग परिवर्तन कर शोभा यात्रा मानपुर, भदेवना होते हुए वापस गांव ले आए। उसी समय गांव के पश्चिम स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब दो सौ लोगों ने ईंट पत्थर लाठी डंडों ने हमला कर दिया । पथराव में अनिल, अंकुल, विशेश्वर, हर्षित व श्यामू घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने शोभा यात्रा में शामिल ग्रामीणों पर पथराव कर बुद्ध भगवान की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow