रक्षाबंधन पर सम्भल में रोडवेज बसों पर भारी भीड़, यात्रियों को मिली फ्री यात्रा की सौगात।

Sambhal : रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार को सम्भल रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए ....

By INA News Desk
Aug 9, 2025 - 14:49
61 Views
रक्षाबंधन पर सम्भल में रोडवेज बसों पर भारी भीड़, यात्रियों को मिली फ्री यात्रा की सौगात।
रक्षाबंधन पर सम्भल में रोडवेज बसों पर भारी भीड़, यात्रियों को मिली फ्री यात्रा की सौगात।
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार को सम्भल रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से घर लौट रही थीं। पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए घोषित फ्री यात्रा योजना का लाभ उठाने के लिए बस अड्डों पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं।

यात्रियों की सुविधा के लिए सम्भल-मुरादाबाद रोड पर 52 रोडवेज बसें लगाई गईं। ये बसें सुबह से देर रात तक लगातार संचालित की गईं, ताकि किसी यात्री को असुविधा न हो। रोडवेज प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए और हर बस में यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुरादाबाद, अमरोहा, चंदौसी, अलीगढ़, बदायूं समेत विभिन्न रूटों पर भी अतिरिक्त बस सेवाएं चलाई गईं। रक्षाबंधन के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों से महिलाएं और बच्चे मुफ्त यात्रा का लाभ लेने बड़ी संख्या में पहुंचे। बस अड्डे पर यात्रियों की चहल-पहल से माहौल पूरे दिन रौनकभरा रहा।

Also Read- योगी सरकार ने प्रदेश की निराश्रित महिलाओं को दिया रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का तोहफा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement