Sambhal News: हत्या का खुलासा- बदमाशों ने छठे प्रयास में की थी वकील की हत्या, तीन गिरफ्तार। 

हजोई में हुई वकील की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है भाड़े के शूटरों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया साले के लड़के....

By INA News Desk
Jan 3, 2025 - 18:27
554 Views
Sambhal News: हत्या का खुलासा- बदमाशों ने छठे प्रयास में की थी वकील की हत्या, तीन गिरफ्तार। 

उवैस दानिश, सम्भल

बहजोई में हुई वकील की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है भाड़े के शूटरों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया साले के लड़के के विवाह संबंध के बाद हुए विच्छेद में साले के लड़के का फेबर करने की वजह से साले के ससुर ने वकील की हत्या करा दी।

दिनदहाड़े वकील की हत्या की सनसनीखेज वारदात 18 दिसंबर को बहजोई में कलैक्ट्रेट के पास हुई थी जहां बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने छठे प्रयास में वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी हत्या के बाद बदमाश सकुशल फरार हो गए। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि वकील ने अपने साले के लड़के की अलीगढ़ से शादी कराई थी।

Also Read- Crime News: दिव्यांग को पीटना पुलिस कर्मी को पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई।

वहीं शादी के बाद ही पति पत्नी के संबंध खराब हो गए दोनों अलग हो गए। दहेज में दिए गए सामान बाइक आदि का फैसला हो गया जिसके अनुसार लड़के पक्ष को फैसले में तय दहेज के रुपए देने थे जिन्हें वकील नहीं देने दे रहा था तथा साले के लड़के के केस की पैरवी कर रहा था। साले के ससुर ने भाड़े के शूटरों से चार लाख रुपए में हत्या का सौदा किया एक लाख एडवांस तथा बाकी बाद में देने को कहा था। भाड़े के दो शूटरों ने दिनदहाड़े वकील की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त तमंचा कारतूस एवं पच्चीस रूपए समेत पुलिस ने दो भाड़े के शूटर एवं साले के ससुर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement