Sambhal News: सम्भल में जुम्मा मुबारक- सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत पर लगाई रोक। 

सम्भल की शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर दूसरी बार 24 नवंबर को हुए सर्वे पर सम्भल में भड़की हिंसा के बाद पहले जुमे को पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया...

By INA News Desk
Nov 29, 2024 - 17:17
946 Views
Sambhal News: सम्भल में जुम्मा मुबारक- सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत पर लगाई रोक। 
Advertisement
Advertisement

सम्भल की शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर दूसरी बार 24 नवंबर को हुए सर्वे पर सम्भल में भड़की हिंसा के बाद पहले जुमे को पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। शाही जामा मस्जिद में सुकून के साथ जुमे की नमाज अदा की गई इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत पर सुनवाई को रोक लगा दी है।

सम्भल में 19 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में वाद दायर करने के बाद उसी दिन कुछ घंटे में सर्वे हुआ उसके बाद 24 नवंबर की सुबह सर्वे का आदेश हुआ और सर्वे टीम शाही जामा मस्जिद सर्वे करने के लिए पहुंची भृम की स्थिति में लोगों ने पुलिस पर पत्थर बाजी की तो वहीं पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ फायरिंग की इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई हिंसा के बाद शुक्रवार 29 नवंबर को संभल की शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज के साथ ही जिला न्यायालय में कोर्ट की सुनवाई को लेकर सम्भल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की गई थी।

शुक्रवार को लोग जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे और अमन चैन के साथ जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान जिला न्यायालय में कमिश्नर एडवोकेट द्वारा सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा गया जिसको देखते हुए जिला न्यायालय ने कैसे की तारीख 8 जनवरी कर दी। वहीं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा गया कि निचली अदालत सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक कोई सुनवाई न करें।

Also Read- Lucknow News: न दाल पतली होगी, न तेल उबलेगा- चार साल की योजना के क्रियान्वयन पर खर्च होंगे 236 करोड़ रुपये।

इस दौरान शुक्रवार को सम्भल की शाही जामा मस्जिद में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई पुलिस प्रशासन ने जुम्मे की नमाज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, तो वही पुलिस प्रशासन के अधिकारी कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी पल पल की अपडेट लेते रहे। सम्भल शहर की शाही जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। सम्भल शहर की जामा मस्जिद के गेट पर मैटर डिटेक्टर लगाया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement