आपूर्ति के अनुसार शीतगृहों से आलू धीरे-धीरे निकालते रहें- जिला उद्यान अधिकारी

Hardoi News: जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्रा ने किसानों को सूचित करते हुये बताया है कि जनपद-हरदोई में इस वर्ष लगभग 13500 हेक्टेयर ...

Jul 24, 2025 - 18:39
53 Views
आपूर्ति के अनुसार शीतगृहों से आलू धीरे-धीरे निकालते रहें- जिला उद्यान अधिकारी

Hardoi News: जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्रा ने किसानों को सूचित करते हुये बताया है कि जनपद-हरदोई में इस वर्ष लगभग 13500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू उत्पादन आप द्वारा किया गया है। जिसका भण्डारण मार्च 2025 तक जनपद में संचालित 36 निजी शीतगृहों में सफलता पूर्वक किया गया है। निजी शीतगृहों में 368150 मी०टन आलू भण्डारित किया गया है। वर्षाकाल माह में आलू की मांग मण्डियों में बढ़ जाती है जबकि इस वर्षाकाल में बाजार भाव में आवश्यक बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है।

जिस कारण आप द्वारा निकासी धीमी दर से की जा रही है। वर्तमान समय में लगभग 15 प्रतिशत की आलू निकासी शीतगृहों से की गयी है जबकि निकासी हेतु लगभग 05 माह ही शेष हैं। उन्होंने बताया कि आलू निकासी चरणबद्ध तरीके से करें। यह जरुरी नही है कि सितम्बर माह तक आलू के दाम बढ़ ही जायें। इस वर्ष जिले में आलू की पैदावार सामान्य से अधिक हुई है जबकि बाजार में निकासी की रफ्तार धीमी बनी हुई है। यदि निकासी में संतुलन नही रखा गया तो अन्तिम चरण तक आलू के दामों में और गिरावट आ सकती है। इसमें किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किसान बन्धु भाव बढ़ने की उम्मीद में आलू को लम्बे समय तक शीतगृहों में न रखें। बल्कि बाजार की मांग और आपूर्ति के अनुसार उसे धीरे-धीरे निकालते रहें। संतुलित निकासी से बाजार में स्थिरता बनी रहेगी और किसानों को उचित मूल्य मिल सकेगा। कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि धीरे-धीरे आलू की निकासी शीतगृहों से करते रहें। जिससे भविष्य में विषम परिस्थितियों से बचाव हो सके।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा ने राजनीतिक दलों के साथ किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow