Lucknow : दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और वैचारिक संगोष्ठी

दूसरे चरण में बुद्धा सभागार में महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में वैचारिक संगोष्ठी हुई। इसमें संस्थान के प्रमुख अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षणरत अधिकारी और विशे

By INA News Desk
Jan 27, 2026 - 23:06
30 Views
Lucknow : दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और वैचारिक संगोष्ठी
Lucknow : दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और वैचारिक संगोष्ठी
Advertisement
Advertisement

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी अपर निदेशक सुबोध दीक्षित ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी और विलेज अटैचमेंट प्रशिक्षण में शामिल नवनियुक्त सहायक अनुभाग अधिकारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई।

दूसरे चरण में बुद्धा सभागार में महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में वैचारिक संगोष्ठी हुई। इसमें संस्थान के प्रमुख अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षणरत अधिकारी और विशेष अतिथियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों में प्रोफेसर डॉ मधुसूदन स्वामी (आध्यात्मिक गुरु और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी के विजिटिंग फैकल्टी), डॉ किशन वीर सिंह शाक्य (प्रख्यात शिक्षाविद् और पूर्व वरिष्ठ सदस्य लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश), डॉ ओम प्रकाश (पूर्व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन) और महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू शामिल रहे।

संगोष्ठी में गणतंत्र दिवस की अवधारणा, भारतीय संविधान की उपयोगिता, नागरिकों के मूल अधिकार-कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व, मिशन कर्मयोगी और विकसित भारत 2047 पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में संस्थान अधिष्ठान प्रभारी गरिमा सिंह ने 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। अपर निदेशक सुबोध दीक्षित ने उन्हें पुरस्कार दिए। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ नवीन कुमार सिन्हा ने किया। अंत में सुबोध दीक्षित ने सभी को धन्यवाद दिया। आयोजन और प्रबंधन में संस्थान के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Also Click : राजस्थान के झुंझुनूं में गणतंत्र दिवस पर चिड़ावा गुरु हनुमान व्यायामशाला में तिरंगा उल्टा फहराया, छह घंटे तक किसी को नहीं दिखी गलती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement