Lucknow News: मक्का की लहलहाती फसल देख प्रसन्न हुए CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ, CM योगी (Yogi) ने कानपुर, उन्नाव, कन्नौज और औरैया में एरियल सर्वे कर लिया मक्का की फसल का जायजा

CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने सुबह लखनऊ से उड़ान भरी और वह उन्नाव, कानपुर, कन्नौज होते हुए औरैया पहुंचे, जहां उन्होंने इस पूरे क्षेत्र में अन्नदाता..

Jun 9, 2025 - 01:40
 0  37
Lucknow News: मक्का की लहलहाती फसल देख प्रसन्न हुए CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ, CM योगी (Yogi) ने कानपुर, उन्नाव, कन्नौज और औरैया में एरियल सर्वे कर लिया मक्का की फसल का जायजा

सार-

  • CM योगी (Yogi) मक्का की फसल को बताया उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों की प्रगति का आधार
  • CM ने मकई को बताया क्रैश क्रॉप, एक नहीं अब तीन-तीन फसल कर पा रहे हैं अन्नदाता

By INA News Lucknow.

लखनऊ/औरैया : CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने रविवार को औरैया के अजीतमल में किसान गोष्ठी में सम्मिलित होने से पूर्व कानपुर,उन्नाव, कन्नौज और औरैया में एरियल सर्वे कर प्रदेश के किसानों द्वारा की जा रही मक्का की फसलों का जायजा लिया। एरियल सर्वे के दौरान इस पूरे क्षेत्र में मक्का की लहलहाती फसलों को देखकर CM योगी (Yogi) अभिभूत हो गए। उन्होंने संगोष्ठी में भी इस बात का विशेष रूप से जिक्र किया और मकई को किसानों के लिए कैश क्रॉप करार दिया। 

  • अब प्रदेश के किसान एक फसल तक सीमित नही

CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने सुबह लखनऊ से उड़ान भरी और वह उन्नाव, कानपुर, कन्नौज होते हुए औरैया पहुंचे, जहां उन्होंने इस पूरे क्षेत्र में अन्नदाता किसानों की मेहनत को लहलहाते हुए देखा। उन्होंने संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए विशेष रूप से इसका उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि प्रातः काल से लखनऊ से उन्नाव-बांगरमऊ होते हुए कन्नौज-छिबरामऊ वाया कानपुर और औरैया आगमन हुआ है।

Also Click : Lucknow News : खुशहाली का आधार बनी मक्का की खेती, मक्का मतलब कम लागत, बेहतर उत्पादन व व्यापक बाजार, मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों ने साझा की सफलता की कहानी

उत्तर प्रदेश के अंदर अन्नदाता किसानों की मेहनत को खेतों में लहलहाते हुए देखा है। जिस प्रदेश में पहले जो किसान एक या दो फसल तक सीमित रह जाता था, आज वही प्रदेश वही किसान दो फसल के अलावा एक तीसरी फसल में भी रुचि दिखा रहा है। 5 लाख हेक्टेयर में मक्का का उत्पादन करके वह अच्छा मुनाफा कमा रहा है। अन्नदाता किसान के जीवन में आए परिवर्तन का आधार यही है। 

  • मकई किसानों के लिए कैश क्रॉप

CM ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए आज प्रदेश के किसान आगे आए हैं। उत्तर प्रदेश के 20 से 25 जनपदों में मकई की खेती देखने को मिल रही है। यह किसानों का कैश क्रॉप है। प्रति हेक्टेयर एक किसान 2.5 लाख रुपए की आमदनी कर रहा है। यानी प्रति एकड़ एक लाख रुपए की आय किसान को हो रही है। अब किसान एक नहीं, तीन-तीन फसल बो सकता है। अन्नदाता किसान अपने पुरुषार्थ से देश की समृद्धि में कैसे सहायक हो रहा है, यह उसी का नमूना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow