Lucknow : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन-शक्ति संचालित किया जाएगा - जयवीर सिंह

जयवीर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु चयनित प्रति मंडली एवं प्रति स्थल मानदेय के रूप में 05 हजार रूपये की धनराशि तथा साउंड, लाइट, बैनर, बैकड्राफ, त

Sep 18, 2025 - 20:29
 0  30
Lucknow : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन-शक्ति संचालित किया जाएगा - जयवीर सिंह
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन-शक्ति संचालित किया जाएगा - जयवीर सिंह

सार-

  • नवरात्रि की शुभ तिथियां 22 सितंबर, 2025 से 01 अक्टूबर, 2025  तक देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में विशेष पाठ आयोजित किया जाएगा
  • विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रति जनपद 01 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी

लखनऊ : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन-शक्ति संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। शारदीय नवरात्रि की शुभ तिथियां 22 सितंबर, 2025 से 01 अक्टूबर, 2025 की अवधि में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की विधिविधान के साथ पूजा की जाती है। इस अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। 

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मिशन-शक्ति के रूप में शुभ तिथियों पर प्रदेश के देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में महिलाओं एवं बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इनके सुरक्षा के लिए लागू किए गए कानूनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों एवं मण्डलायुक्तों को आवश्यक निर्देश कल 17 सिंतबर को निर्गत कराए गए है। 

जयवीर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु चयनित प्रति मंडली एवं प्रति स्थल मानदेय के रूप में 05 हजार रूपये की धनराशि तथा साउंड, लाइट, बैनर, बैकड्राफ, तख्त, दरी बिछावन, भोजन, प्रचार-प्रसार आदि पर 05 हजार रूपये की धनराशि व्यय की जाएगी। जिसका भुगतान संस्कृति विभाग द्वारा जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से किया जाएगा। कलाकारों के मानदेय एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु 01 लाख रूपये प्रति जनपद को उपलब्ध कराया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि मंदिरों में सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जन सम्मान को जोड़ते हुए अखण्ड रामायण पाठ, सुंदरकाण्ड पाठ, दुर्गा सप्सती पाठ के कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए है। प्रत्येक जनपद में जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय समितियों का गठन करते हुए कार्यक्रम संपन्न कराए जाए। समस्त जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जनपद में राम मंदिरों, हनुमान, वाल्मिकी तथा दुर्गा मंदिरों में कार्यक्रमों के लिए लोक कलाकारों, भजन मंडली, कीर्तन मंडली का चयन अपने अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में शुभ तिथियों जैसे 30 सितंबर, 2025 अष्टमी के दिन प्रातः 11ः00 बजे से 01 अक्टूबर, 2025 नवमी के दिन प्रातः 11ः00 बजे तक रामायण, सुंदरकांड, दुर्गा सप्सती का पाठ स्थानीय भजन मंडलीयों/कीर्तन मंडलीय द्वारा चयन करते हुए संपादित कराया जाए। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है, इसलिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करते हुए समस्त देवी मंदिरों के प्रांगण में होर्डिग्स लगाई जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था एवं सुविधा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। इस शुभ अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रदेश के मंदिरों का चयन करते हुए भावपूर्ण कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामयी ढंग से सम्पन्न कराया जाए।

Also Click : Lucknow : पहली अक्टूबर से शुरू होगी 'मोटे अनाज' की खरीद, मोटे अनाज (श्रीअन्न) मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद के लिए चल रहा किसानों का पंजीकरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow