53वें वर्ष की श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक की तैयारी शुरू, कमेटी की पहली बैठक संपन्न। 

Hardoi: श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर, चौक शाहाबाद की 53वीं वार्षिक रामलीला की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नगर के एक मैरिज लाॅन में किया गया। इस बैठक

By INA News Desk
Aug 25, 2025 - 17:54
64 Views
53वें वर्ष की श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक की तैयारी शुरू, कमेटी की पहली बैठक संपन्न। 
53वें वर्ष की श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक की तैयारी शुरू, कमेटी की पहली बैठक संपन्न। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi: श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर, चौक शाहाबाद की 53वीं वार्षिक रामलीला की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नगर के एक मैरिज लाॅन में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संरक्षक विनोद प्रकाश गुप्ता ने की। इसमें कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं की टीम ने भाग लिया।

उप कोषाध्यक्ष अम्बरीश द्विवेदी ने पिछले साल का आय-व्यय ब्योरा पेश किया, जिसमें बताया गया कि पिछले वर्ष का बजट मुनाफे में रहा। संरक्षक मंडल के सदस्यों विनोद प्रकाश गुप्ता, डॉ० मुरारी लाल गुप्ता, संजय मिश्रा (गोदी वाले) नलिन गुप्ता (डब्लू) शिवकुमार गुप्ता, रमाकांत मिश्रा और अभय सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में मेला संस्थापक राजेश बाबू वर्मा और मेलाध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता की तारीफ की।

मेलाध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता ने इस साल की रामलीला के लिए अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मथुरा की प्रसिद्ध श्री राधा रानी रासलीला संस्थान द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा, दर्शकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था और रामलीला का बजट बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।

मेला महामंत्री वासू वर्मा ने बताया कि पत्रिका प्रकाशन का काम चल रहा है और जल्द ही रामलीला की तैयारियां पूरे जोश के साथ शुरू की जाएंगी। बैठक में झांकी व्यवस्थापक राजेन्द्र रस्तोगी ने शोभायात्रा में निकलने वाली झांकियों को नया और आकर्षक रूप देने की बात कही। साथ ही, कमेटी के विशिष्ट उपाध्यक्ष मनीष रस्तोगी की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान पर भी दुख व्यक्त किया गया।

Also Read- मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित 5 अधिकारियों पर कार्रवाई, कमिश्नर ने दिया एक दिन का वेतन रोकने का आदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement