Bajpur: रतनपुरा ग्रामीणों ने कोसी नदी में जेसीबी और ट्रैक्टर-बैकहो खनन के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

कोसी नदी में खनन कारोबारी ट्रैक्टर बैक कराए एवं जेसीबी मशीनों से नदी में खनन करने के विरोध ग्राम रतनपुरा के आक्रोशित ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान

By INA News Desk
Jan 14, 2026 - 15:16
39 Views
Bajpur: रतनपुरा ग्रामीणों ने कोसी नदी में जेसीबी और ट्रैक्टर-बैकहो खनन के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
रतनपुरा ग्रामीणों ने कोसी नदी में जेसीबी और ट्रैक्टर-बैकहो खनन के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। कोसी नदी में खनन कारोबारी ट्रैक्टर बैक कराए एवं जेसीबी मशीनों से नदी में खनन करने के विरोध ग्राम रतनपुरा के आक्रोशित ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान पति प्रदीप सागर के नेतृत्व में एसडीम डॉ अमृता शर्मा को ज्ञापन सौप कर बैक कराए व जेसीबी मशीनों पर रोक लगाने की मांग की है।ग्राम प्रधान पति प्रदीप सागर ने कहा कोसी नदी क्षेत्र में ट्रैक्टर के बैक कराए एवं जेसीबी मशीनों से खनन कराया जा रहा है जिस पर अति आवश्यक है रोक लगाना।उन्होंने कहा सरकार की नीति है कि श्रमिकों से खनन और भरान ट्रैक्टर ट्राली एवं डंपरों में कराया जाएगा। लेकिन खनन कारोबारी द्वारा सरकार की नीतियों के विपरीत खनन ट्रैक्टर के बैक कारहे एवं जेसीबी मशीनों से कराया जा रहा है। हजारों लोग कोसी नदी के किनारे रह रहे हैं जो 2001 से लेकर 2010 तक श्रमिकों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली एवं डंपरो में खनन का भरान का  किया जाता था। आज गरीब श्रमिक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं उन्होंने डीएम नितिन भदोरिया एवं एसडीम डॉ अमृता शर्मा मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है की जेसीबी मशीनों एवं ट्रैक्टर के बैक कराए पर रोक लगाई जाए और श्रमिकों से खनन कराया जाए। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके।वही डॉ अमृता शर्मा ने कहा खनन कारोबारी के साथ बैठक कर इस पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अंजलि रानी,नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह,ओमपाल,संदीप कुमार,सनी,दिनेश,विक्रम,मेघराज,बिल्ला मेहता,जगतजीत आदि थे।

Also Read- Bajpur: ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं, विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारियां।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow