Sambhal : एक व्यक्ति पर पचास करोड़ से अधिक के बीमा क्लेम को पहली पत्नी मां एवं पिता की हत्या का आरोप

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सम्भल में बीमा फ्राड के बड़े खुलासे के बाद मेरठ की एक महिला ने मेरठ के विशाल सिंघल नामक व्यक्ति पर अपनी पहली पत्नी, मां एवं

By INA News Desk
Sep 29, 2025 - 19:40
248 Views
Sambhal : एक व्यक्ति पर पचास करोड़ से अधिक के बीमा क्लेम को पहली पत्नी मां एवं पिता की हत्या का आरोप
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सम्भल
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के सौ करोड़ के बहुचर्चित बीमा फ्राड में सम्भल पुलिस के हाथ तीन लोगों की हत्या कर पचास करोड़ के फ्राड का एक और केस हाथ लगा है एक व्यक्ति पर पचास करोड़ से अधिक के बीमा क्लेम को पहली पत्नी, मां एवं पिता की हत्या का आरोप है एसपी ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सम्भल में बीमा फ्राड के बड़े खुलासे के बाद मेरठ की एक महिला ने मेरठ के विशाल सिंघल नामक व्यक्ति पर अपनी पहली पत्नी, मां एवं पिता की बीमा क्लेम को हत्या की शिकायत की। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहली पत्नी एवं मां की हत्या कर एक करोड़ से अधिक की राशि आरोपी ने वसूल ली। वहीं पिता के पचास करोड़ के चौंसठ बीमे कराए जिसके लिए उसने पिता की हत्या की और दुर्घटना का रूप देकर पचास करोड़ को क्लेम किया। पिता के नाम से तीन मंहगी कार और एक बाइक भी फाइनेंस पर खरीदीं। पिता की हत्या को मृत्यु मान कर फाइनेंस कंपनियों ने फाइनेंस भी माफ कर दिया जिसके बाद उसने कारें बेच दीं। हर्ट अटैक से पहली पत्नी की मौत तथा सड़क हादसे में मां एवं पिता की मौत दर्शाने का आरोप है। एक ही अस्पताल में मृतकों के इलाज के बहाने सांठगांठ एवं संबंधित थानों की पुलिस से फाइनल रिपोर्ट लगवाने जैसे आरोप हैं। शिकायत के बाद जांच कर सम्भल पुलिस ने इस संबंध में हापुड़ पुलिस को लिखा है वहीं तीन हत्याएं कर पचास करोड़ के बीमा घोटाले का जल्द खुलासा करने का एसपी ने भरोसा दिया है।

Also Click : Kanpur : कानपुर ने किया बॉडीक्राफ्ट क्लिनिक एंड सैलून का स्वागत – 31वां क्लिनिक और 32वां सैलून

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement