Sitapur : भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का प्रदर्शन रहा जारी, एसडीएम, तहसीलदार व प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता
मंगलवार को बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्य अजय शुक्ला अधिवक्ताओं की हड़ताल में भाग लेंगे उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं द्वारा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
लहरपुर- सीतापुर : क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद भी अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर किया धरना प्रदर्शन और जमकर की नारेबाजी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बार एसोसिएशन के आवाहन पर अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन व भ्रष्टाचार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और एसडीएम व तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की। लहरपुर बार एसोसिएशन के आवाहन पर विगत 11 सितंबर से अधिवक्ताओं के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहने से सोमवार को भी दूर दराज से आए वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश वर्मा महामंत्री कृपा शंकर पांडे ने बताया कि मंगलवार को बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्य अजय शुक्ला अधिवक्ताओं की हड़ताल में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए विभिन्न सगठनों से बातचीत की जा रही है, उन्होंने कहा कि जब तक उप जिलाधिकारी व तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं कर दिया जाता और 3 वर्षों से अधिक समय से तहसील में कार्यरत कर्मचारियों व तहसील में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारियों को हटाया नहीं जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रुप से अधिवक्ता कन्हैया लाल तिवारी, जवाहरलाल मिश्रा, कमलेश्वर त्रिपाठी, रमेश कुमार बाजपेई, मनोज वर्मा, ओम प्रकाश मिश्रा, यूनुस खान,आशुतोष सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमन देवी, आशीष गौड, रामधन गुप्ता, रोहित पांडे, श्रीनिवास, संजू तिवारी, अपूर्व त्रिवेदी, योगेश अग्निहोत्री, महेंद्र द्विवेदी सहित भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
Also Click : Sambhal : धार्मिक ग्रंथों व आस्थाओं पर टिप्पणी करने वालों पर सख्त कानून बने - AIMIM
What's Your Reaction?









