हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, चार यूपी निवासियों की मौत, मृतक- परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, उत्तराखंड एसडीआरएफ, और अन्य राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्रशास

Jul 27, 2025 - 21:29
74 Views
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, चार यूपी निवासियों की मौत, मृतक- परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, चार यूपी निवासियों की मौत

रविवार को सुबह करीब 9 बजे उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें से चार उत्तर प्रदेश के निवासी थे। कई लोग घायल भी हुए हैं। सावन के पवित्र महीने में मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी। मंदिर की सीढ़ियों पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों के अनुसार, बिजली का करंट लगने की अफवाह के कारण यह भगदड़ शुरू हुई। हालांकि, गढ़वाल के डिवीजनल कमिश्नर विनय कुमार ने करंट की बात को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों का विवरण

इस हादसे में उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित लोगों की मौत हुई:

  1. आरुष, पिता पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी सौदा, बरेली, उत्तर प्रदेश।

  2. विक्की, पिता रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष, ग्राम विलासपुर, थाना विलासपुर, कैमरी रोड, नगलिया कला मजरा, रामपुर, उत्तर प्रदेश।

  3. वकील, पिता भरत सिंह, निवासी मौहतलवाद, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

  4. शांति, पति रामभरोसे, निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, उत्तराखंड एसडीआरएफ, और अन्य राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया और कहा कि राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। उत्तर प्रदेश सरकार भी मृतकों के परिजनों से संपर्क में है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

हरिद्वार प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। सावन के महीने में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की योजना बनाई जा रही है।

Also Click : Lucknow : CM ने कानपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों संग की विशेष संवाद बैठक, कानपुर मंडल में ₹10,914 करोड़ की लागत से 1,362 विकास कार्य प्रस्तावित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow