Hardoi: हरदोई में किसान पाठशाला का सफल आयोजन- ऊसर भूमि पर उच्च पैदावार व आय दोगुनी करने पर जोर।
खेती की बात, खेत पर थीम के अनुसार किसान पाठशाला का शुभारंभ जनपद हरदोई में दिनांक 12 दिसम्बर से 29 दिसम्बर के बीच 460 पाठशालाओ
Hardoi: खेती की बात, खेत पर थीम के अनुसार किसान पाठशाला का शुभारंभ जनपद हरदोई में दिनांक 12 दिसम्बर से 29 दिसम्बर के बीच 460 पाठशालाओ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त ग्राम पंचायत गोष्ठी/किसान पाठषालाओं का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि कल्याण केन्द्रो, राजकीय कृषि बीज भण्डारो, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियो, इफको केन्द्रो, आईएफएफडीसी केन्द्रो, ग्राम पंचायत भवनों, प्राथमिक विद्यालयां एवं कृषक प्रक्षेत्र पर किये जा रहे है।
ग्राम पंचायत गोष्ठी/किसान पाठशाला का द्वितीय दिवस का आयोजन भी 55 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। उप संम्भागीय कृशि प्रसार अधिकारी सण्डीला कार्यालय एवं एच0सी0एल फाउण्डेशन द्वारा स्थापित मॉडल फार्म पर किसान पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसका शुम्भारंभ डा0 पंकज त्रिपाठी, कृशि निदेशक, उ0प्र0 द्वारा किया गया। उक्त किसान पाठषाला में अनिल कुमार पाठक, अपर कृशि निदेशक(बीज एवं प्रक्षेत्र), राजेन्द्र कुमार, अपर कृषि निदेशक (प्रसार), डा0 अजय कृष्ण, संयुक्त कृषि निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, सतीश कुमार, उप कृषि निदेशक, हरदोई, सतीशचन्द्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी, हरदोई, इन्द्रसेन नाथ, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम, हरदोई, डा0 निधि राठौर, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, हरदोई, विनीत कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर एवं उप सम्भाग सण्डीला के समस्त कर्मचारी एवं भारी संख्या में कृषक उपस्थित रहें। कृषि निदेशक महोदय द्वारा उप संम्भाग सण्डीला एवं सम्भाग में स्थापित एच0सी0एल0 फाउण्डेशन के माडल फार्म एवं एच0सी0एल0 द्वारा बनाये गये पाली हाउस, ग्रीन हाउन, टमाटर, मिर्च, स्ट्राबेरी, बैंगन के प्रदर्शनों का निरीक्षण किया गया। तथा एच0सी0एल0 फाउण्डेशन की मृदा परीक्षण लैब का भी निरीक्षण किया गया।
कृशि निदेशक ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एच0सी0एल0 द्वारा ऊसर भूमि को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे ऊसर भूमि पर भी उच्च पैदावार हो सके। जनपद के कई कृषक उत्पादक संगठन (एफ0पी0ओ0) द्वारा अपने उत्पाद को देश विदेश तक पहॅचाया जा रहा है। ऐसे एफ0पी0ओ0 की सहायता से किसानों को अपने उत्पादों को सही मूल्य बाजार तक पहुचाने में सुगमता हो रही है। किसानों की आय बढाने के लिए नवीन की तकनीकी की सहायता से खेती लागत में कमी की जा सकती है। किसान भाई अपनी आय दोगुनी करने के लिए धान गेहूॅ फसलों से हटकर अन्य फसलों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा तथा खेती के साथ बागवानी, फूलों, मत्स्य आदि की खेती करके अपनी आय बढ़ा सकते है। किसान भाई अपने खेतो में अत्यधिक उवर्रकों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे अपनी भूमि की उवर्रा शक्ति कम हो रही है। उन्होने किसानों को अपने फसलों में संतुलित मात्रा में उवर्रकों का प्रयोग करने की सलाह दी तथा अपने खेत पर हरी खाद के लिए ढैचा की बुवाई अवश्य करे, जिससे मृदा की उवर्रा शक्ति बनी रहे।
डा0 डी0बी0 सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदोई द्वारा किसानों रबी दलहन एवं तिलहन की नवीन प्रजातियॉ एवं उत्पादन तकनीकी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। डा0 अंजली साहू , वैज्ञनिक कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदोई द्वारा रबी फसलों में समन्वित पोषक तत्व प्रबन्धन एवं खरपतवार नियंत्रण की जानकारी प्रदान की। श्री सुभाशचन्द्र, जिला उद्यान अधिकारी, हरदोई द्वारा उद्यान विभाग द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की एवं उद्यानी फसलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उक्त अवसर पर कृषि निदेशक महोदय द्वारा चंदन एवं अमरूद के पौधे का उप सभागीय पांगढ़ पर पौधरोपण भी किया गया।
आज आयोजित होने वाली 55 किसान पाठशालाओ में कृषि विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियो के साथ ही जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं फसल बीमा के ब्लाक स्तरीय प्रतिनिधि, एफ0पी0ओ0 के निदेशक ने भी कृषको को अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रगतिशील पुरस्कृत कृषको ने खेती किसानी से सम्बन्धित अपने अनुभव कृषको के बीच साझा किये जिससे कृषको की आय मेें वृद्वि हो सके। जनपद में 55 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला/ग्राम पंचायत स्तरीय कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया गया जिनमें लगभग 5215 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
What's Your Reaction?











