Hardoi: ग्रामीणों की गुहार, सीडीओ का एक्शन - बघराई में चौपाल लगाकर सान्या छाबड़ा ने अधिकारियों को दिए तुरंत सुधार के आदेश।

जिला हरदोई के मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने शासन के निर्देशों के क्रम में ब्लाक साण्डी की ग्राम पंचायत बघराई स्थित उच्च

Dec 5, 2025 - 16:54
49 Views
Hardoi: ग्रामीणों की गुहार, सीडीओ का एक्शन - बघराई में चौपाल लगाकर सान्या छाबड़ा ने अधिकारियों को दिए तुरंत सुधार के आदेश।
ग्रामीणों की गुहार, सीडीओ का एक्शन - बघराई में चौपाल लगाकर सान्या छाबड़ा ने अधिकारियों को दिए तुरंत सुधार के आदेश।

बिलग्राम/साण्डी: जिला हरदोई के मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने शासन के निर्देशों के क्रम में ब्लाक साण्डी की ग्राम पंचायत बघराई स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग किया और ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड में नई यूनिट जोड़ने, आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी (स0क0) एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को पेंशन व किसान सम्मान निधि लाभार्थियों का डाटा चेक कर कमियाँ दूर कराने तथा अनुपालन की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ति निरीक्षक को पात्र लाभार्थियों के नए यूनिट जोड़ने व आवश्यकता अनुसार नए राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। शौचालय से वंचित परिवारों की समस्या पर पंचायत सहायक रजनीश कुमार एवं ग्राम पंचायत सचिव नंदनी गुप्ता को एक सप्ताह के भीतर सर्वे कर शौचालय-विहीन परिवारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि पशुओं के किसी भी इलाज के लिए 1962 पर कॉल करके निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त की जा सकती है। चौपाल में पोषाहार वितरण, राशन वितरण एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं के फीडबैक भी लिए गए।चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी साण्डी काजल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश बाजपेई, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह सहित कृषि, आपूर्ति, राजस्व, जल निगम, बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रधान विमलेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिव नंदनी गुप्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • ग्राम पंचायत सचिवालय बघराई का निरीक्षण

चौपाल के बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवालय बघराई का निरीक्षण किया। सचिवालय का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया गया है, किंतु प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त पाई गई। पुरानी आलमारी बदलने/मरम्मत, खिड़कियां बदलने तथा छूटे हुए स्थान पर टाइल्स लगवाने के निर्देश सचिव को दिए गए।

  • कान्हा गौशाला बघराई का निरीक्षण- 495 गौवंश संरक्षित

सीडीओ ने नगर पालिका परिषद बिलग्राम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला बघराई का भी निरीक्षण किया। यहां 495 गौवंश संरक्षित हैं। टैगिंग रजिस्टर, ट्रीटमेंट रजिस्टर, वैक्सीनेशन रजिस्टर एवं निरीक्षण पंजिका का अवलोकन किया गया।भूसाघर, पेयजल एवं शेड की स्थिति देखी गई। टूटे हुए डिवाइडर ठीक कराने, नवजात एवं वृद्ध गौवंश के लिए अलग शेड में जाली लगवाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा फर्श की मरम्मत कराने के सख्त निर्देश दिए गए।

Also Read- Lucknow: मंत्री नन्दी का मेगा विजन- एक ट्रिलियन डॉलर यूपी की पूरी रूपरेखा सामने, लखनऊ में बैंकिंग लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स 2025 में नया रोडमैप लॉन्च।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow