Hardoi: वैश्य समाज हरदोई में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी। 

Hardoi Khabr: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' (Nand Gopal Gupta 'Nandi') के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव को लेकर वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद हरदोई ...

Jul 5, 2025 - 15:14
59 Views
Hardoi: वैश्य समाज हरदोई में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी। 
बैठक में उपस्थित वैश्य समाज के सभी पदाधिकारीगण।
हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' (Nand Gopal Gupta 'Nandi') के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव को लेकर वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद हरदोई ने मंडी परिसर में पापुल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में वैश्य समाज के सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और 12 जुलाई को होने वाले इस आयोजन को भव्य रूप देने की योजना बनाई। 
जिलाध्यक्ष विशाल सेठ ने बताया कि पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए वैश्य समाज के लोग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर से पूजन के साथ होगी, इसके बाद मंदिर में केक काटा जाएगा। इसके साथ ही एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गौ पूजन के साथ गौ माता को हरा चारा, गुड़ और चोकर देकर उनकी सेवा की जाएगी। महिला जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2012 में हुए बम विस्फोट में नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भगवान शंकर की कृपा से 12 जुलाई को उनका पुनर्जन्म हुआ, जिसके उपलक्ष्य में पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में यह पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
बैठक में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद हरदोई के संगठन विस्तार के लिए नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए। इनमें महिला जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता (लवी), युवा जिला महामंत्री हिमांशु राज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवेश गुप्ता (बंटू), जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला मंत्री राहुल गुप्ता, और बेहटागोकुल ग्राम सभा अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। जिला कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और वैश्य समाज से एकजुट होकर भागीदारी करने का आह्वान किया।
युवा जिला अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता (लवी) ने कहा कि वे अपने पिता स्व. वेदप्रकाश गुप्ता (पूर्व गल्ला मंडी अध्यक्ष) के पदचिह्नों पर चलकर वैश्य समाज की जिम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में हरिद्वारी गुप्ता, उमेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, छैयलु गुप्ता, पापुल गुप्ता, राहुल गुप्ता, आनंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता (आशु), पंकज गुप्ता, अनिमेष गुप्ता, जीतू गुप्ता, गोविंद गुप्ता, संचित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow