हरदोई न्यूज़ - मारपीट के मामले में 6 नामजद, 1 गिरफ्तार

By INA News Desk
Jul 18, 2024 - 22:04
92 Views
हरदोई न्यूज़ - मारपीट के मामले में 6 नामजद, 1 गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

हरदोई।
कोतवाली शहर क्षेत्र में मारपीट की घटना को लेकर 6 नामजद युवकों में से पुलिस ने गुरुवार को एक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 7 अप्रैल को संतोष कुमारी पत्नी राकेश कुमार निवासी झरबरापुरवा, कोतवाली शहर, हरदोई ने तहरीर देते हुए बताया था कि किसी मोबाइल पोस्ट को लेकर हर्ष, आकाश सहित 6 लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी।

इसे भी पढ़ें - हरदोई न्यूज़ - युवती को भगा ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

इस घटना में पुलिस ने गुरुवार को एक अभियुक्त शाहरुख पुत्र साजिद निवासी ग्राम हर्रई, थाना टड़ियावां, हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पूर्व में ही तीन अभियुक्तों हर्ष कुमार पुत्र स्वर्गीय सत्य प्रकाश निवासी भिहर, महोलिया, नितिन पुत्र राजीव कुमार निवासी मोहल्ला कमला नगर और अब्बास गाजीपुर शेर अली निवासी अब्दुलपुरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया जा चुका है। अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement