शाहजहांपुर न्यूज़: डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय बिलरिया का आकस्मिक निरीक्षण। 

By INA News Desk
Jul 26, 2024 - 03:50
54 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय बिलरिया का आकस्मिक निरीक्षण। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- फै़याज़ उद्दीन 

  • शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के दिये निर्देश

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम पं. हथौड़िया वि.ख. भावलखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय बिलरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता तथा बच्चो की उपस्थिति को चेक किया। इस दौरान जिलाधिकारी उपस्थित बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तके भी पढ़वा कर देखी तथा पहाड़े सुने।

विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पायी गयी। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाये तथा कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय देकर पढ़ाया जाये। उन्होने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षिकाए निर्धारित समय तक विद्यालय में उपस्थित रहे यदि निर्धारित समय से पूर्व कोई शिक्षक अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:-  शाहजहांपुर न्यूज़: वर्षावास के लिए ठहरे भिक्षुओं को सहयोग संस्था ने दान स्वरूप छाता, टॉर्च, व कच्चा अनाज किया भेंट। शाहजहांपुर न्यूज़: वर्षावास के लिए ठहरे भिक्षुओं को सहयोग संस्था ने दान स्वरूप छाता, टॉर्च, व कच्चा अनाज किया भेंट।

 उन्होने कहा कि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के विषय में भी जानकारी दें साथ ही उन्हे अनुशासन भी सिखाए। जिलाधिकारी ने कहा सभी बच्चे निर्धारित ड्रेस में ही विद्यालय में उपस्थित हो यह सुनिश्चित किया जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement