हरदोई: सगे भाई की मौत, आरोपी भाई-भतीजों को पुलिस ने पकड़ा

By INA News Desk
Jul 29, 2024 - 00:26
80 Views
हरदोई: सगे भाई की मौत, आरोपी भाई-भतीजों को पुलिस ने पकड़ा
Advertisement
Advertisement

पिहानी-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में एक व्यक्ति से उसके सगे भाई और दो भतीजों ने मारपीट की और उसे घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने भाई और भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार रात दिनेश पुत्र लक्ष्मण निवासी मोहल्ला भाटनटोला, कस्बा पिहानी, हरदोई और उसके भाई अनंतराम व भतीजों गुड्डू, राजीव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें - इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

जिसके बाद मारपीट की घटना में दिनेश बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल की और आरोपी अनंतराम निवासी मोहल्ला भाटनटोला, गुड्डू व राजीव पुत्रगण रामासरे निवासी गांव दुल्हापुर, थाना पिहानी, हरदोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement