हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की समीक्षा, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

By INA News Desk
Aug 6, 2024 - 19:26
54 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की समीक्षा, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

  • समूह गठन में लापरवाही की दशा में डीएमएम व बीएमएम की जवाबदेही तय की जाये- डीएम

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने उपायुक्त एनआरएलएम  को निर्देशित किया कि समूह गठन की स्थिति में सुधार लाया जाये। समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। प्रत्येक विकास खण्ड में कम से कम एक मोबिलाइजेशन टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाये। समूह गठन में लापरवाही की दशा में डीएमएम व बीएमएम की जवाबदेही तय की जाये। लापरवाही को लेकर उन्होंने डीएमएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विद्युत सखी को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए बिजली विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाये।

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बिजली विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व कांट्रेक्टर आदि की विद्युत सखी की बैठक करा दी जाये।मनरेगा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवसों का सृजन सुनिश्चित किया जाये। लगातार कई माह से अन्य विकास खण्डो से पीछे रहने पर उन्होंने एपीओ सांडी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाये। लापरवाह रोजगार सेवकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये।

इसे भी पढ़ें:- लखनऊ न्यूज़: प्रवर्तन कार्रवाई से आबकारी राजस्व में हुई बढ़ोत्तरी- जुलाई माह में 3952.53 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति- नितिन अग्रवाल

राशन की सभी मॉडल का निर्माण जल्द पूर्ण कर जल्द हैण्डओवर कराया जाये।प्रत्येक ग्राम में कम से कम एक अमृत सरोवर का चयन किया जाये। निर्माणाधीन सरोवरों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाये। पीडी डीआरडीए को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रों धनराशि समय से अवमुक्त कर आवास समय से बनवाना सुनिश्चित किया जाये। कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। अधूरे आवासों को जल्द पूरा कराया जाये। पात्र चयन में अनियमितता करने पर सम्बंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाये।

उन्होंने लंबित प्रकरणों के धीमे निस्तारण के लिए पीडी तथा सुरसा  बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपात्रों को जारी धनराशि की रिकवरी सुनिश्चित की जाये अन्यथा कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सचिव से लेकर खण्ड विकास अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाये। प्रत्येक लंबित प्रकरण की पृथक से समीक्षा की जाये। विकास खण्डो में सभी कार्यालयों के बाहर अनुभाग का नाम लिखवाया जाये। इन अनुभागों के बाहर बोर्ड पर काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के नाम के साथ फोन नंबर व पदनाम अंकित कराया जाये।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: फ़ाइलेरिया दुनिया में दिव्यांगता का दूसरा प्रमुख कारणः- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

15 अगस्त से पूरा विकास खण्ड परिसर की सफाई करायी जाये। कक्षों को सुव्यवस्थित कराया जाये। प्रवेश द्वार के साथ विकास खण्ड के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। ये कैमरे विशेष रूप से सभी अनुभागों व मीटिंग हॉल में लगवाए जाएं। इन कैमरों का कंट्रोल खण्ड विकास अधिकारी के कक्ष में बनाया जाये। परिसर में कम से कम एक सुविधाजनक शौचालय बनाया जाये। पंचायती राज की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी पंचायत घरों की पूर्ण सक्रियता सुनिश्चित की जाये। व्यक्तिगत शौचालय से पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। पात्र चयन के लिए पंचायतों में बैठक करा ली जाएं। चिन्हित स्थानों पर आँगनबाड़ी केंद्रों का जल्द निर्माण सुनिश्चित किया जाये।

हॉट कुक्ड फूड के लिए 15 अगस्त से पूर्व प्रत्येक ग्राम में खरीद सुनिश्चित की जाये। हॉट कुक्ड मील योजना का समय समय पर सत्यापन किया जाये। आँगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग लैब का कार्य तेजी से कराया जाये। दिव्यांग पेंशन के निर्बाध प्रेषण के लिए उनकी फेमिली आईडी बनाई जाये। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झंडों की व्यवस्था ससमय करा ली जाये। ग्रामों में साफ सफाई का कार्य कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement