बलिया न्यूज़: जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग की समीक्षा।

By INA News Desk
Jun 25, 2024 - 21:44
50 Views
 बलिया न्यूज़: जिलाधिकारी ने की बिजली विभाग की समीक्षा।
Advertisement
Advertisement

Report, S.Asif Hussain zaidi.

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार अपने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को पिछले दिनों नगर क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था के संबंध में विस्तृत वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया‌।साथ ही लापरवाही करने वाले अवर अभियंताओं की सूची शाम तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विद्युत व्यवस्था सही न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस बैठक में अधीक्षण अभियंता,अधिशासी अभियंता,नगर एसडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement