शाहजहाँपुर न्यूज़: क्षतिग्रस्त बरगद पेड़ की जड़ का पुनः रोपण कर पेड़ को नया जीवन प्रदान करने का प्रयास।

By INA News Desk
Jun 7, 2024 - 19:42
53 Views
शाहजहाँपुर न्यूज़: क्षतिग्रस्त बरगद पेड़ की जड़ का पुनः रोपण कर पेड़ को नया जीवन प्रदान करने का प्रयास।
Advertisement
Advertisement

फै़याज़ सागरी\शाहजहाँपुर नगर निगम द्वारा अनूठी पहल के तहत आंधी तूफान में गिरे हुए वट वृक्ष को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आज न्यू सिटी स्थित जैव विविधता पार्क में क्षतिग्रस्त बरगद पेड़ की जड़ का पुनः रोपण कर पेड़ को नया जीवन प्रदान करने का प्रयास किया गया।

साथ ही मेरा आंगन मेरी हरियाली  अभियान के अंतर्गत नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर व उप नगर आयुक्त द्वारा न्यू सिटी ककरा पार्क में बरगद के नए पौधे का रोपण कर पर्यावरण को सरंक्षित करने का संदेश दिया गया तथा पौधे की सुरक्षा हेतु नियमित पानी देने व ट्री गार्ड को लगाए जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर आईटी एक्सपर्ट सैफ सिद्दीकी, मुख्य सफाई एवं खादय निरीक्षक हरवंश दीक्षित, उद्यान लिपिक अमर दीप व अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement