गाजीपुर न्यूज़: जमीन की खरीद फरोख्त के कमीशन को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या,  हत्यारोपित भोला राजभर गिरफ्तार। 

By INA News Desk
Jul 22, 2024 - 12:13
83 Views
गाजीपुर न्यूज़: जमीन की खरीद फरोख्त के कमीशन को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या,  हत्यारोपित भोला राजभर गिरफ्तार। 
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर के गहमर थाना इलाके के देवकली गांव के आरा मशीन के पास 15/16 जुलाई की रात दोस्त ने दोस्त की लाठी से प्रहार कर हत्या कर दिया। हत्या के मामले का खुलासा आज एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने अपने कार्यालय में प्रेसकांफ्रेन्स कर खुलासा किया है। इस दौरान उन्होने बताया कि गहमर थाना इलाके के देवकली गांव के आरा मशीन पर 15/16 की रात में विनोद गुप्ता का शव मिला था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था और मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन मृतक विनोद के पीएम रिपोर्ट में सिर पर लाठी से प्रहार किया गया था। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई थी। विनोद की हत्या एकदम ब्लाइंड था। हत्या का खुलासा करने के लिए सर्विलांस और गहमर थाने की संयुक्त टीम द्वारा हत्या का खुलासा हुआ है। पकड़ा गया आरोपी भोला, मृतक विनोद का दोस्त था। दोनों मिलकर जमीन की खरीद फरोख्त करते थे।

इसे भी पढ़ें- मैनपुरी न्यूज़। सपा नेता के रिसॉर्ट पर चला योगी का 'बुलडोजर', तालाब की जमीन पर किया था कब्जा।

हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी भोला राजभर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि विनोद गुप्ता जमीन की खरीद-ब्रिकी कर दलाली का कार्य करता था। इस दौरान 15 जुलाई को मेरे द्वारा 14 लाख रुपये में जमीन की रजिस्ट्री करायी थी और इसमें मेरा 01 लाख कमीशन बना था। लेकिन मुझे पैसा नहीं मिला। उसी पैसे को लेने के लिए विनोद के घर गया। लेकिन विनोद पैसे देने से इन्कार कर दिया और गाली-गुप्ता देने लगे। इस पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने विनोद पर डण्डे  से प्रहार कर दिया । जिससे उसकी मौत हो गई।   

बलवंत- चौधरी- एसपी ग्रामीण, गाजीपुर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement