Ghazipur News: 6 माह की बच्ची को मानसिक विक्षिप्त महिला ने नदी में फेंका, मौत

बच्ची को ढूंढने के लिए भुडकुडा पुलिस से पूछकर गांव के ही राजन, अजीत यादव, अजय राजभर ने नदी में कूद कर बच्ची को ढूंढना शुरू किया. 2 घंटे बाद बच्ची मृत अवस्था में किनारे पाई गई.

By INA News Desk
Oct 20, 2024 - 20:58
63 Views
Ghazipur News: 6 माह की बच्ची को मानसिक विक्षिप्त महिला ने नदी में फेंका, मौत
Advertisement
Advertisement

Ghazipur News INA.

सुलेखा पत्नी अनिल कुमार राम निवासी रामपुर नायकडीह थाना दुल्लहपुर ने अपनी 6 माह की बच्ची अनुष्का को चौजा पुल से मंगई नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. सुलेखा अपने मायके बेलहरा से सुबह अपने चारों बच्चों के साथ नायकडीह के लिए टेंपो से निकली लेकिन पुल पर अपने बच्चों को लेकर उतर गई और अपनी बेटी अनुष्का को पुल से नीचे फेंक दिया. बच्ची को फेंकने के बाद सुलेखा के साथ उनकी बड़ी बेटी सुनैना व लड़का अमरेश चिल्लाने लगे.

जिस पर अगल-बगल के लोगों ने देखा तो बच्ची पानी में तड़प रही थी. लोगों ने तत्काल भुड़कुडा पुलिस को सूचना दी. जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सुलेखा से पूछताछ करते हुए उसके पिता को सूचना दी. जिस पर पिता घुरहू राम ने बताया कि 6 महीने से उनकी बेटी सुलेखा का मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा था. पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है. यह घर से किसी को बिना बताए बच्चों के साथ निकल गई थी. मोबाइल भी बंद था.

बच्ची को ढूंढने के लिए भुडकुडा पुलिस से पूछकर गांव के ही राजन, अजीत यादव, अजय राजभर ने नदी में कूद कर बच्ची को ढूंढना शुरू किया. 2 घंटे बाद बच्ची मृत अवस्था में किनारे पाई गई. जिसे लेकर पुलिस थाने गई. जानकारी होने पर ससुराल पक्ष से सास ससुर और ननद भी थाने पर पहुंचे. उन्होंने भी बताया कि इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और इलाज चल रहा था. सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बलराम सहित प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement