हरदोई आईएनए न्यूज़: साफ-सुधरा एवं अतिक्रमण मुक्त बनेगा हरदोई, 01सितम्बर को चिहिन्त सड़कों से चलेगा अतिक्रमण मुक्त अभियान।  

By INA News Desk
Aug 31, 2024 - 15:09
142 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: साफ-सुधरा एवं अतिक्रमण मुक्त बनेगा हरदोई, 01सितम्बर को चिहिन्त सड़कों से चलेगा अतिक्रमण मुक्त अभियान।  
Advertisement
Advertisement
  • नाली एवं नालों पर किये गये अतिक्रमण को बल पूर्वक हटा दिया जायेगा:- मंगला प्रसाद सिंह
  • अतिक्रमण अभियान के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही प्रतिदिन उपलब्ध करायें:- जिलाधिकारी

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा है कि नगर को साफ-सुधरा एवं अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए 01 सितम्बर 2024 से चिहिन्त सड़कों से अतिक्रमण अभियान चलाया जायेगा और सड़क के दोनों ओर नाली एवं नालों पर किये गये अतिक्रमण को नामित सदस्यों तथा पुलिस की उपस्थित में साथ बल पूर्वक हटा दिया जायेगा।

उन्होने कहा है कि नगर के व्यापारी एवं अन्य दुकानदार जिन्होने मुख्य मार्गो की सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है वह 31 अगस्त 2024 तक हर-हाल में स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा 01 सितम्बर 2024 से चलने वाले अतिक्रमण अभियान के तहत समस्त अतिक्रमण हटा दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा है कि नगर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने आदि की कार्यवाही के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: कलेक्ट्रेट सभागार में हुई ई-गवर्नेन्स सोसाइटी की बैठक।

जिसमें नगर मजिस्ट्रेट को अध्यक्ष तथा पुलिस उपानिरीक्षक ट्रेफिक, पुलिस निरीक्षक यातायात, सहायक अवसर अभियन्ता विद्युत, सहायक अभियंता एनएचएआई, सहायक अभियंता लोनिवि तथा अधिशासी अभियंता को सदस्य बनाया गया है। डीएम ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये है कि 01 सितम्बर 2024 से चलाये जाने वाले अतिक्रमण अभियान के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही फोटो सहित प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement