लद्दाख बचेगा हिमालय बचेगा, हिमालय बचेगा देश बचेगा- रमेश चंद शर्मा, गांधी युवा बिरादरी

जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए सत्ता को तुरंत उनसे संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर सद्भावनापूर्वक विचार किया जाना चाहिए। दिल्ली में केन्द्र सरकार ने उनके साथ जो व्यवहार किया हम उसका विरोध करते है।

Oct 8, 2024 - 21:34
 0  38
लद्दाख बचेगा हिमालय बचेगा, हिमालय बचेगा देश बचेगा- रमेश चंद शर्मा, गांधी युवा बिरादरी

New Delhi News INA.
लद्दाख भवन, नई दिल्ली में सोनम भाई एवं उनके साथी उपवास कर रहे हैं। गांधी युवा बिरादरी उनके शांतिपूर्ण, अहिंसक कदमों का समर्थन करती है। लद्दाख सीमा क्षेत्र है। इसका विशेष महत्व है। इसका विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। जन विश्वास बढ़ना चाहिए। जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए सत्ता को तुरंत उनसे संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर सद्भावनापूर्वक विचार किया जाना चाहिए। दिल्ली में केन्द्र सरकार ने उनके साथ जो व्यवहार किया हम उसका विरोध करते है। हम दिल्ली के नागरिक केन्द्र सरकार के ऐसे व्यवहार से दुखी है।

संविधान हर नागरिक को शांतिमय, अहिंसक ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार प्रदान करता है। सरकार की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि नागरिकों के अधिकारों पर कुठाराघात नहीं करें। मानवीय सरोकारों से मुंह नहीं मोड़े। हम विश्वास करते है कि शीघ्र ही समाधान निकलेगा। लद्दाख के नागरिकों को न्याय मिलेगा। सोनम वांगचुक से मिलकर उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग,  AN AUTOBIOGRAPHY OR THE STORY OF MY EXPERIMENTS WITH TRUTH - M.K. GANDHI (हिंदी एवं अंग्रेजी) तथा सर्व धर्म प्रार्थना, प्रकृति प्रार्थना, भजन, युवागीत एवं बालगीत संग्रह - आओ मिलकर गाएं संकलन - रमेश चंद शर्मा की प्रतियां सप्रेम भेंट की। साहित्य प्राप्त करके उन्होंने प्रसन्नता प्रकट की तथा गांधी साहित्य के प्रति रुचि दिखाई। उनकी सहजता-सरलता, आत्मीयता, सादगी, सक्रियता को सलाम। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow