हरदोई न्यूज़: खेमपुर कांड- हत्यारोपियों से हुई पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली।

By INA News Desk
Jul 1, 2024 - 14:33
119 Views
हरदोई न्यूज़: खेमपुर कांड- हत्यारोपियों से हुई पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। पुलिस ने पाली के खेमपुर में हुए अमन की हत्याकांड में 24 घंटे के दौरान ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे दिया। पुलिस और हत्यारोपियों के साथ हुई मुठभेड़ दो हत्यारोपी पकड़ लिए गए। सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात खेमपुर गांव में हुई अमन की हत्या के मामले उसके ताऊ जय किशोर की तहरीर पर 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।

पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसी बीच रविवार की शाम को हत्या में शामिल आरोपी रिज़वान निवासी सराय कमालुद्दीनपुर व खेमपुर निवासी तौफीक के कहारकोला के पास छिपे होने की जानकारी मिली,जिस पर पुलिस की टीम ने कहारकोला मोड के आसपास अपना जाल बिछा दिया। वहां छिपे आरोपी रिज़वान व तौफीक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी,बचाव में पुलिस ने गोली चलाई,दोनों के बीच मुठभेड़ हुई,जिसमें दोनों हत्यारोपियों के पैर में गोली लगी और वही गिर पड़े।

पुलिस ने उन दोनों को दबोच लिया। जहां से उन्हे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।। सीओ शाहाबाद मिश्रा ने बताया कि फरार चल रहे हत्यारोपियों की भी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हे भी  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement