श्रावस्ती न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक विकास कार्याे की समीक्षा बैठक सम्पन्न। 

By INA News Desk
Aug 23, 2024 - 19:07
206 Views
श्रावस्ती न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक विकास कार्याे की समीक्षा बैठक सम्पन्न। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट -सर्वजीत सिंह 

  • निर्माण कार्यों को समय से पूरा करायें सम्बंधित विभागीय अधिकारी-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक विकास कार्याे की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होने कहा कि निर्माणाधीन विकास कार्यांे को तेजी से कराकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से उन्हें पूरा कराया जाय। निर्माणाधीन विकास कार्यों में शिथिलता कदापि न बरती जाय और समय सीमा के अन्तर्गत उनको हर हाल में पूरा किया जाय। निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता के जांच टेक्निकल टीम से करायी जायेगी। यदि उसमें कमी मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के साथ-साथ सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित होगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक वर्ष से अधिक लम्बित परियोजनाओं को तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को तेजी से कार्य पूर्ण कराकर समय सीमा के अन्दर हस्तान्तरित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान ही जल निगम, आवास विकास परिषद, जिला पंचायत, सी0एन0डी0एस0, यू0पी0पी0सी0एल0 सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जनपद में निर्माणाधीन कार्याे में तेजी लाकर पूरा कराने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। 

इसे भी पढ़ें:- पुण्यतिथि- आर्यों को भारत का मूल निवासी सिद्ध करने वाले इतिहासकार - गंगाराम सम्राट

बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिल विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, कार्यदायी संस्था अधिकारी/कर्मचारीगण सहित उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement