खागा न्यूज़: पूर्व मंत्री ने सीएम से मिल पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय।

Jul 2, 2024 - 20:04
130 Views
खागा न्यूज़: पूर्व मंत्री ने सीएम से मिल पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय।
  • पूर्व मंत्री की मुलाकात के बाद चार राजस्व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
  • किसान की आत्महत्या के मामले में एसडीएम निलंबित 

खागा। खागा कोतवाली क्षेत्र के पाई गांव में पिछले दिनों किसान की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिसने खागा एसडीएम रहे अतुल कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के पाई गांव के रहने वाले किसान रविकरण सिंह ने पिछले दिनों राजस्व कर्मचारियों पर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पर फटकारने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पीड़ित किसान ने राजस्व कर्मचारियों के सामने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। धमकी के बाद राजस्व कर्मचारियों ने खागा कोतवाली पर पीड़ित किसान रविकरन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।

मुकदमे के बाद पीड़ित किसान ने अगले ही दिन गांव में स्थित अपनी ही गौशाला में फासी लगा आत्महत्या कर ली थी आत्महत्या के बाद पीड़ित के परिजन राजस्व कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग पर लड़े थे। लेकिन इस दौरान मामला एकदम ठंडा होता नजर आया इसके बाद पूर्व में योगी सरकार में मंत्री रहे रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात कर पीड़ित के परिजनों की बात सीएम योगी तक पहुंचाई थी।

इसके बाद हरकत में आए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खागा एसडीएम रहे अतुल कुमार को निलंबित कर दिया गया वहीं किसान को फटकार लगाने वाले दोषी राजस्व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद चकबंदी लेखपाल संदीप कुमार, चकबंदी राजस्व निरीक्षक लाल बहादुर, सहायक चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार और चकबंदी अधिकारी रविंद्र नाथ पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं राजस्व कर्मियों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow