सीतापुर न्यूज़: गौवध निवारण अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार।

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 19:27
73 Views
सीतापुर न्यूज़: गौवध निवारण अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार।
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त
Advertisement
Advertisement

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुर मथुरा पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम से संबंधित दो अभियुक्त मोहम्मद रईश पुत्र गुलाम दस्तगीर उर्फ टेकचंद निवासी मोहल्ला नूरपुर थाना महमूदाबाद और सूफियान पुत्र भल्लू निवासी ग्राम तिलपुरा थाना रामपुर मथुरा को क्रमशरू सेमरी चौराहा व तिलपुरा से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त रहीश शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरुद्ध पूर्व में भी गौवध जैसे अपराधिक कृत्यों में अभियोग पंजीकृत हैं।जिले के महमूदाबाद में रहीश के विरुद्ध कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की विधिक कार्रवाई पूर्ण की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement